लाइव न्यूज़ :

भाजपा में वंशवाद!, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य और अरविंद गिरि के पुत्र अमन को टिकट, यहां से लड़ेंगे चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2022 10:20 IST

Assembly by-elections: तेलंगाना में मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को मैदान में उतारा है।कांग्रेस पलवई श्रावंथी को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने वाले टीआरएस ने पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्लीः देश के 6 राज्य के 7 विधानसभा पर उपचुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्याथियों की घोषणा की है। भाजपा में भी वंशवाद तेजी से बढ़ रहा है। आदमपुर और गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा ने विधायक पुत्र पर दांव खेला है। 

भाजपा ने पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर अमन गिरि को मैदान में उतारने की घोषणा की।

अमन गिरि गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के विधायक रह चुके अरविंद गिरि के बेटे हैं। अरविंद गिरि का पिछले महीने निधन हो गया था, जिसके चलते गोला गोकर्णनाथ में उपचुनाव कराना जरूरी हो गया।तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में के राजगोपाल रेड्डी को मैदान में उतारने की घोषणा की।

कुलदीप बिश्नोई और के राजगोपाल रेड्डी पहले क्रमश: आदमपुर और मुनुगोड़े से कांग्रेस विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आदमपुर को बिश्नोई परिवार का गढ़ माना जाता है। पिछले पांच दशकों से इस विधानसभा सीट पर बिश्नोई परिवार का कब्जा है।

बेटे भव्य की उम्मीदवारी की घोषणा के तुरंत बाद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया, “आदमपुर उपचुनाव में भव्य बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार जताता हूं।”

बृहस्पतिवार को कुलदीप बिश्नोई ने कहा था कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि उनके बेटे भव्य वहां से उपचुनाव लड़ें और उन्होंने पार्टी आलाकमान को लोगों की इच्छा से अवगत करा दिया है। भव्य बिश्नोई ने 2019 में हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं नसीब हो सकी थी। अगस्त 2022 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :BJPहरियाणाउत्तर प्रदेशजेपी नड्डायोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई