लाइव न्यूज़ :

असम: पत्नी को प्रभावित करने के लिए सेना की वर्दी पहनने पर सीआरपीएफ जवान को पुलिस ने पकड़ा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 23:52 IST

Open in App

असम के नगांव जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को सेना की वर्दी पहनने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘सैन्य खुफिया सूचना मिलने के बाद हमने उसे एक महिला के साथ पकड़ा। पूछताछ और पहचान की पुष्टि के दौरान हमने पाया कि कुछ भी संदेहजनक नहीं है और वह महिला उसकी पत्नी है।’’ सीआरपीएफ का यह कनिष्ठ कर्मी 2017 में बल से जुड़ा था और असम से बाहर तैनात था। वह भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहता था और कई मौकों पर वह अपनी पत्नी और ससुरालवालों को प्रभावित करने के लिए सेना की वर्दी पहन लेता था। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमने उसे गिरफ्तार नहीं किया और जमानत मुचलके पर जाने की अनुमति दे दी। हमने जवान को समझाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भवानीपुर में हिंसा या सियासत? ममता बनर्जी के आरोपों से गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज