लाइव न्यूज़ :

असम पंचायत चुनाव परिणाम 2025ः 1535 सीट पर जीत, जिला परिषदों और आंचलिक पंचायतों पर भाजपा का परचम, जानें कांग्रेस और अगप का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2025 18:36 IST

असम पंचायत चुनाव परिणाम 2025ः आंचलिक पंचायत (एपी) सदस्य की 2,192 सीट के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 1,124 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पंचायत चुनाव परिणाम 2025ः जेडपी सदस्यों की 397 सीट में से 199 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।असम पंचायत चुनाव परिणाम 2025ः कुल 2,912 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए हैं, 34 जिला परिषद सदस्य हैं।असम पंचायत चुनाव परिणाम 2025ः 311 एपी सदस्य और 2,567 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य शामिल हैं।

 

 

 

 

 

गुवाहाटीः असम चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को ग्रामीण चुनाव परिणामों की घोषणा की गई जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी असम गण परिषद ने जीत हासिल करके असम की सभी प्रमुख जिला परिषदों और आंचलिक पंचायतों पर कब्जा कर लिया है। असम राज्य चुनाव आयोग (एएसईसी) ने अंतिम परिणाम घोषित किए। चार दिन पहले रविवार सुबह आठ बजे 39 मतगणना केंद्रों पर पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हुई थी। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली बार असम के 27 जिलों में दो और सात मई को दो चरणों में पंचायत चुनाव हुए।

एएसईसी के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने आंचलिक पंचायत (एपी) निर्वाचन क्षेत्रों के 1,261 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (अगप) ने अब तक 184 सीट हासिल की हैं। विपक्षी कांग्रेस ने 481 सीट जीती हैं, जबकि एआईयूडीएफ को 64, रायजोर दल को 17, तृणमूल कांग्रेस को चार, असम जातीय परिषद को तीन, आम आदमी पार्टी (आप) को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को 173 सीट मिली हैं। जिला परिषद (जेडपी) में भाजपा ने 274 सीट जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी एजीपी ने 27 सीट जीती हैं।

एएसईसी के आंकड़ों से पता चलता है कि कांग्रेस ने 72 सीट जीती हैं, जबकि एआईयूडीएफ ने आठ, रायजोर दल ने तीन और निर्दलीय ने 13 सीट जीती हैं। आयोग ने कहा कि 21,920 ग्राम पंचायत वार्ड के लिए हुए चुनाव का राजनीतिक दलों के प्रायोजन से कोई लेनादेना नहीं था। कुल सीट में ग्राम पंचायत (जीपी) सदस्य की 21,920 सीट शामिल हैं, जिनमें से 10,883 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

आंचलिक पंचायत (एपी) सदस्य की 2,192 सीट के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 1,124 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह जिला परिषद (जेडपी) सदस्यों की 397 सीट में से 199 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 2,912 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए हैं जिनमें 34 जिला परिषद सदस्य, 311 एपी सदस्य और 2,567 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य शामिल हैं।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माAssam Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए