लाइव न्यूज़ :

असम: भारी बारिश के कारण बाढ़ में फंसे 119 ट्रेन यात्री, वायु सेना ने सुरक्षित निकाला

By विशाल कुमार | Updated: May 16, 2022 08:15 IST

असम कई स्थानों पर अचानक आई बाढ़ और भारी भूस्खलन से तबाह हो गया है, जिससे राज्य के अन्य हिस्सों से रेल और सड़क संपर्क टूट गया है। कई घंटों तक ट्रेन के फंसे रहने के बाद जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना की मदद से 119 लोगों को बचाया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायु सेना ने सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 119 यात्रियों को बचाया।बाढ़ के पानी के कारण ट्रेन न तो आगे बढ़ पा रही थी और न ही पीछे जा पा रही थी।असम के कई स्थान अचानक आई बाढ़ और भारी भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

गुवाहाटी: भारी बारिश के कारण ट्रेन के फंसे होने के बाद भारतीय वायु सेना ने सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 119 यात्रियों को बचाया। सिलचर-गुवाहाटी ट्रेन कछार इलाके में फंसी हुई थी। बाढ़ के पानी के कारण ट्रेन न तो आगे बढ़ पा रही थी और न ही पीछे जा पा रही थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कई घंटों तक ट्रेन के फंसे रहने के बाद जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना की मदद से 119 लोगों को बचाया। असम के कई स्थान अचानक आई बाढ़ और भारी भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे राज्य के अन्य हिस्सों से रेल और सड़क संपर्क टूट गया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि न्यू कुंजंग, फियांगपुई, मौलहोई, नामजुरंग, दक्षिण बगेतार, महादेव टिल्ला, कालीबाड़ी, उत्तरी बगेतार, सिय्योन और लोदी पंगमौल गांवों से भूस्खलन की सूचना मिली है, जहां करीब 80 घर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि भूस्खलन के कारण जटिंगा-हरंगाजाओ और माहूर-फिडिंग में रेलवे लाइन बाधित हो गई थी। गेरेमलाम्ब्रा गांव में माईबांग सुरंग पहुंचने से पहले भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध होने की संभावना है। एएसडीएमए ने आगे कहा कि असम के पांच जिलों में बाढ़ से लगभग 25,000 लोग प्रभावित हैं।

टॅग्स :असमबाढ़भारतीय रेलIAF
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?