लाइव न्यूज़ :

असमः  गोवालपाड़ा में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, मोबाइल जब्त, तीन अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 29, 2020 13:39 IST

गोवालपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

गोवालपाड़ाः असम के गोवालपाड़ा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने जानकारी दी।

गोवालपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरमा ने कहा, ‘‘हमें कल एक शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच से पता चला कि आरोपी तीनों नाबालिग लड़कियों को जानते थे। वे लड़कियों को दुर्गा पूजा दिखाने के लिए उनके घरों से लेकर आये थे।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दावे की भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड किया था। 

ठाणे में नाबालिग से बलात्कार के मामले में 16 साल का लड़का हिरासत में

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लड़के ने चार सितंबर को 15 वर्षीय लड़की को फोन करके यहां भिवंडी शहर में स्थित अपने घर बुलाया था और कथित रूप से उसका बलात्कार किया था। घटना के बाद से वह फरार था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में छुपा हुआ है, लेकिन वहां वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके मंगलवार को भिवंडी में होने का पता चला और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चचेरे भाई ने किया 10 वर्षीय बहन से बलात्कार

नोएडा थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में एक चचेरे भाई ने अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ सोमवार देर रात कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र जब अपराध को अंजाम दे रहा था तभी किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को धर दबोचा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमअसमरेपसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज