लाइव न्यूज़ :

Assam Government: असम में गोमांस बैन?, बिहार में राजनीति तपिश, जदयू नेता केसी त्यागी और राजीव रंजन ने किया विरोध, लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे?

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2024 16:03 IST

Assam Government: दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि भारत का संविधान सभी को खाने-पीने की आजादी देता है।

Open in App
ठळक मुद्देफैसला राजधर्म के खिलाफ है और समझ से परे है। होटलों या सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर रोक लगाना सही नहीं है। गोमांस पर प्रतिबंध लगाने से समाज में तनाव फैलेगा, जो पहले से ही काफी ज्यादा है।

पटनाः असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार के द्वारा राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के फैसले का एनडीए में विरोध होना शुरू हो गया है। जदयू ने असम सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। जदयू ने इस फैसले को राजधर्म के खिलाफ बताते हुए असम सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की है। जदयू नेता केसी त्यागी और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने असम सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ‘लोगों को विकल्प देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे? यह फैसला राजधर्म के खिलाफ है और समझ से परे है। वहीं, दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि भारत का संविधान सभी को खाने-पीने की आजादी देता है।

होटलों या सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर रोक लगाना सही नहीं है। इसका हम समर्थन नहीं करते। देश में पहले से ही तनाव की स्थिति है ऐसे में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने से समाज में तनाव फैलेगा, जो पहले से ही काफी ज्यादा है। पिछले 11 महीने में यह पहला मौका है जब जदयू ने किसी भाजपा शासित राज्य के फैसले का खुलकर विरोध किया है।

मोदी सरकार के कई फैसले पर अब तक जदयू का रुख तटस्थ रहा है। लेकिन असम सरकार के गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर जदयू खुलकर विरोध में आ गई है। पिछले दो दिनों से जदयू ने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

टॅग्स :बिहारपटनाअसमहेमंत विश्व शर्मानीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम