लाइव न्यूज़ :

असम: बाढ़ के कारण पेयजल हुआ पेट्रोल से भी महंगा, 150 रुपए में बिक रहा है 1 बोतल पानी, मिजोरम स्थित युवा निकाय ने भेजा 15 हजार लीटर पैकेज्ड पानी का बोतल

By आजाद खान | Updated: June 27, 2022 10:23 IST

Assam Flood 2022: आपको बता दें कि असम में बाढ़ के कारण 28 जिलों में कुल 33.03 लाख लोग इससे प्रभावित हुए है। ऐसे में यहां पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबाढ़ के कारण असम में पानी पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है। ऐसे में पड़ोसी राज्य मिजोरम से असम को मदद मिली है। असम के लोगों को 15 हजार लीटर पानी दिया गया है।

Assam Flood 2022: सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) ने बाढ़ में फंसे असम के लोगों के लिए लगभग 15,000 लीटर बोतल बन्द पानी पहुंचाया है। सेंट्रल वाईएमए के अध्यक्ष आर लालनघेटा ने इन पैकेज वाले पानी के बोतलों को ले जाने वाले नौ गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। 

यही नहीं जानकारी के अनुसार, विभिन्न इलाकों से संबंधित वाईएमए की 31 शाखाओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए दान भी दिया है। आपको बता दें कि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, शुक्रवार तक असम के कुल 28 जिलों में 33.03 लाख लोग इससे प्रभावित हुए है। 

असम में पानी हुआ पेट्रोल से भी महंगा-मीडिया रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असम में बाढ़ के कारण पीने का पानी बहुत महंगा हो गया है। डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, असम में पीने का पानी पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है।

इन हालात में वाईएमए द्वारा बोतल बन्द पानी पहुंचाने से असम के लोगों को थोड़ी राहत हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को सीएम जोरामथांगा ने असम के लोगों के लिए पीने का पानी मुहइया कराने की बात कही थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, असम में 20 रुपए में मिलने वाला पानी की कीमत कहीं 150 तो कहीं 120 रुपए मांगी जा रही है। ऐसे में लोगों के पास बढ़ती कीमत वाले पेयजल खरीदने के अलावा और कोई चारा नहीं है।

बताया जा रहा है कि ये हालात केवल सिल्चर का नहीं है जहां पेयजल इतनी कीमती मिल रहे है, हर जगह लगभग हालात ऐसे ही है। 

असम को पेयजल भेजेगा मिजोरमः सीएम ने रविवार को ट्वीट कर कहा

गैरतलब है कि मिजोरम सरकार ने बाढ़ से प्रभावित असम को पेयजल उपलब्ध कराने का फैसला किया था और इसको लेकर सीएम जोरामथांगा ने एक ट्वीट भी किया था। मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने रविवार को असम के अपने समकक्ष हेमंत बिस्व सरमा से फोन पर बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और पड़ोसी राज्य में प्रभावित इलाकों तक पेयजल भेजने की योजना बनाई थी।

वहीं सरमा ने इसके लिए जोरामथांगा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह कछार के उपायुक्त से बात करेंगे और अधिकारी को मिजोरम से आने वाले पेयजल का वितरण करने की व्यवस्था करने को भी कहेंगे।  

टॅग्स :असमMizoram Governmentजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,बाढ़भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप