लाइव न्यूज़ :

असम कांग्रेस प्रमुख ने अखिल गोगोई से मुलाकात कर विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:15 IST

Open in App

असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने इस साल के अंत में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की संभावना तलाशने के लिये रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई से मुलाकात की है। हालांकि, सोमवार देर रात को शिवसागर में हुई चर्चा बेनतीजा रही और दोनों पक्षों ने आने वाले दिनों में चर्चा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।बोरा ने संवाददाताओं से कहा, ''यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि मैं अपनी पार्टी की बैठक के लिए उनके (गोगोई के) निर्वाचन क्षेत्र में हूं। हम दोनों भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ हैं। हमने चर्चा की कि हम भविष्य में भगवा खेमे से कैसे लड़ेंगे।''उन्होंने राज्य सरकार के ''जनविरोधी फैसलों'' के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विधानसभा में कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए शिवसागर के निर्दलीय विधायक गोगोई की सराहना की।बोरा ने बिना विस्तार से कहा, '' हमने पहले भी भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश की थी और हम भविष्य में फिर से कोशिश करेंगे।''दूसरी ओर, गोगोई ने कहा कि भाजपा विरोधी दोनों दलों को छोटी अवधि के बजाय लंबे समय के लिए एकजुट होना चाहिए।उन्होंने कहा, ''हमने चर्चा की कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को कैसे हराया जाए और 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद असम में सरकार कैसे बनाई जाए। हमने उपचुनावों के बारे में विकल्पों का भी मूल्यांकन किया, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है।''दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच यह दूसरे दौर की बैठक थी। आठ अगस्त को, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी और जाकिर हुसैन सिकदर ने गुवाहाटी में रायजोर दल के मुख्यालय पहुंच गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 126 सदस्यीय विधानसभा में 60 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद ने नौ और यूपीपीएल ने छह सीटें जीती थीं। विपक्षी खेमे में, कांग्रेस को 29 और एआईयूडीएफ को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीपीएफ ने चार और माकपा ने एक सीट जीती थी। रायजोर दल के गोगोई ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें से एक-एक सीट पर यूपीपीएल, बीपीएफ विधायक का निधन हो गया है। कांग्रेस के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने से दो सीटें खाली हुई हैं। वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल केन्द्रीय मंत्री बन चुके हैं। लिहाजा उनकी छोड़ी हुई सीट पर भी उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत19 विजेताओं में 18 मुस्लिम: असम के नतीजों ने कांग्रेस की गहरी डेमोग्राफिक और भौगोलिक सीमाओं को उजागर किया

भारत'भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे': हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रमुख से घर पर मुलाकात के बाद किया बड़ा ऐलान

भारतअसम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा ने इस्तीफे के फैसले पर फिर से विचार करने के लिए पार्टी से समय मांगा

भारतAssam Polls 2026: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, गौरव गोगोई होंगे असम कांग्रेस अध्यक्ष

भारतअसम पंचायत चुनाव परिणाम 2025ः 1535 सीट पर जीत, जिला परिषदों और आंचलिक पंचायतों पर भाजपा का परचम, जानें कांग्रेस और अगप का हाल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल