लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:25 IST

Open in App

सिलचर/मोरिगांव (असम), एक अप्रैल असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह स्थिति शांतिपूर्ण रही और बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने आए।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं और उन्हें तत्काल बदलने के बाद मतदान निर्बाध जारी रहा।

बराक घाटी, पर्वतीय क्षेत्र और मध्य एवं निचले असम में 13 जिलों के 10,592 मतदान केंद्रों में से अधिकतर के बाहर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

बड़ी संख्या में महिलाएं मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं।

अधिकतर स्थानों पर लोगों को मास्क पहने और सामाजिक दूरी समेत कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते देखा गया। मतदान केंद्रों पर सेनिटाइजर एवं एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के दस्ताने उपलब्ध कराए गए और थर्मल स्कैनर से मतदाताओं के शारीरिक तापमान की जांच की जा रही है। मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर छह फुट की दूरी पर बनाए गए गोलों के भीतर खड़े दिखे।

कछार जिले में वरिष्ठ नागरिकों को लाने-ले जाने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए और उन्हें मतदान करने की इच्छा के लिए सम्मानित किया गया। मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर का भी प्रबंध था। स्वयंसेवकों को बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन को मतदान केंद्रों तक ले जाते देखा गया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्राम स्थल भी बनाए गए, जहां वे मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते समय बैठ सकते हैं।

मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ था, जो शाम छह बजे तक चलेगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।

पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल 73,44,631 मतदाताओं में से 27.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जिन उम्मीदवारों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया, उनमें करीमगंज (उत्तर) से कांग्रेस विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ और उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी मानस दास, नलबाड़ी से भाजपा उम्मीदवार जयंत मल्ला बरुआ, यूपीपीएल के गोविंदा चंद्र बासुमतारी और पूर्व असम साहित्य सभा अध्यक्ष एवं सिपाझर से भाजपा उम्मीदवार परमानंद राजबंशी शामिल हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने भी सिलचर स्थित मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया और अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

कछार में कई मतदान केंद्रों को सजाया गया और हस्तशिल्प एवं हथकरघा के जरिए जिले में सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया।

117 मॉडल मतदान केंद्रों में से कई केंद्रों में सबसे पहले मतदान करने आए लोगों को ‘गामोसा’ (असम का पारंपरिक सफेद और लाल रंग का कपड़ा) दिया गया और कुछ मतदान केंद्रों में पौधे दिए गए।

करीमगंज जिले में सुबह गरज के साथ बिजली, बारिश, ओलावृष्टि के साथ आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया।

कई निर्वाचन क्षेत्रों में रातभर बारिश हुई।

रोंगाली बिहू त्योहार से पहले यहां बारिश आना आम बात है। यह त्योहार एक पखवाड़े बाद मनाया जाएगा।

कुल मतदाताओं में 37,34,537 पुरुष और 36,09,959 महिलाएं हैं।

असम में तीन चरणों में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें से 27 मार्च को पहले चरण के चुनाव के तहत 47 निर्वाचन क्षेत्रों में 79.97 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। तीसरे और अंतिम चरण में छह अप्रैल को 40 सीटों पर चुनाव होगा। मतगणना दो मई को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर