लाइव न्यूज़ :

Assembly elections 2026: कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उतारा?, बेटे ने कांग्रेस टिकट वापस किया?, बीजेपी ने 88 प्रत्याशी की घोषणा की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 13:19 IST

assam Assembly elections 2026: असम में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा। वोटों की मतगणना 4 मई, 2026 को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देassam Assembly elections 2026: भाजपा के 88 उम्मीदवारों की सूची में मंत्री अजंता नियोग सहित 6 महिलाएं हैं।assam Assembly elections 2026: कांग्रेस टिकट से पहले तीन कार्यकाल इसी सीट पर जीते थे। assam Assembly elections 2026: राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे।

नई दिल्लीः असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2026 विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। असम में पार्टी के प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री जलुकबारी विधानसभा सीट को बरकरार रखना चाहते हैं, जिसे उन्होंने 2001 से लगातार जीता है। कांग्रेस टिकट से पहले तीन कार्यकाल इसी सीट पर जीते थे। असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 88 उम्मीदवारों की सूची में मंत्री अजंता नियोग सहित 6 महिलाएं हैं। असम में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा। वोटों की मतगणना 4 मई, 2026 को होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी, जिसमें जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बोरदोलोई बुधवार को शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

पूरी सूची यहां देखें-

गोलकगंज-अश्विनी राय सरकार

धुबरी - उत्तम प्रसाद बिरसिंग-जरुआ - माधवी दास

गोलपारा पश्चिम (एसटी) - पबित्रा राभा

दुधनाई (एसटी) - टंकेश्वर राभा

अभयपुरी - भूपेन रॉय

बिजनी - अरुप कुमार डे

भवानीपुर-सोरभोग-रंजीत कुमार दास

मांडिया - बादल चंद्र अर्ज्य।

कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उतारा है। प्रद्युत बोरदोलोई के पुत्र प्रतीक बोरदोलोई ने कांग्रेस टिकट वापस कर दिया है। मार्घेरिटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने अपने पिता प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजा है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक आयोजित की, जिसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा और अंतिम रूप दिया गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र