लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनावः भाजपा की बैठक, मुख्यमंत्री शर्मा बोले- सभी विधायकों को टिकट मिलना संभव नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 21:37 IST

Assam Assembly Elections: बैठक गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे2026 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रारूप तैयार करना शामिल था।रणनीति और विभिन्न अन्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में भाजपा के 51 वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।

गुवाहाटीः असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने दो दिनों तक विचार-विमर्श किया तथा संगठनात्मक रणनीति का खाका तैयार किया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बैठक में हुई चर्चा पार्टी नेतृत्व के लिए चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने का आधार बनेगी। भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बैठक के समापन के बाद रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष की सम्मानित उपस्थिति में दो दिवसीय भाजपा की असम इकाई की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।’’ उन्होंने बताया कि यह बैठक गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी।

सैकिया ने कहा कि मुख्य रूप से जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें राज्य का राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक रणनीतियां और 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रारूप तैयार करना शामिल था। शर्मा ने बाद में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी, घोषणापत्र तैयार करने, उम्मीदवार चयन, अभियान रणनीति और विभिन्न अन्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’

उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के 51 वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। शर्मा ने मौजूदा विधायकों को दोबारा मैदान में उतारने के सवाल पर कहा, ‘‘सभी विधायकों को टिकट मिलना संभव नहीं है। कुछ खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे। कुछ को हटा दिया जाएगा। फिर, परिसीमन के कारण, कुछ अपने निर्वाचन क्षेत्र खो देंगे जबकि कुछ सीटें अब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगी।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी की उम्मीदवार सूची में नए चेहरे होंगे, लेकिन संख्या के बारे में अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। शर्मा ने कहा, ‘‘ स्वतंत्रता दिवस पर कई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनकी हमने अभी तक केवल घोषणा ही की है, जिससे भाजपा की संभावनाएं 100 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।’’ 

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावAssam AssemblyअसमAssamBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति