लाइव न्यूज़ :

असमः जोरहाट के चौक बाजार में भीषण आग लगने से 150 दुकानें जलकर खाक, 25 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

By भाषा | Updated: February 17, 2023 07:42 IST

पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देजोरहाट के चौक बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

जोरहाटः असम में जोरहाट जिले के एक बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 150 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जोरहाट शहर में स्थित चौक बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां लगी हुई थीं।

पुलिस के अनुसार दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग बाजार के मेन गेट के पास एक कपड़े की दुकान में लगी जो बाद में और दुकानों में फैल गई। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे। उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं। 

टॅग्स :अग्निकांडJorhatअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र