लाइव न्यूज़ :

एशिया कप हॉकी 2025ः 3 मैच और 22 गोल?, चीन पर 4-3, जापान पर 3-2 और कजाकिस्तान पर 15-0, 9 अंक के साथ शीर्ष पर टीम इंडिया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2025 22:04 IST

एशिया कप हॉकी 2025ः भारत के लिए अभिषेक (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट), सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें), जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें), दिलप्रीत सिंह (55वें) ने गोल किए।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे क्वार्टर में चार गोल के साथ मध्यांतर तक अपनी बढ़त 7-0 कर ली थी।अभिषेक ने इस दौरान दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में ही अपनी हैट्रिक पूरी की। सुखजीत और जुगराज ने भी इस एकतरफा मैच में हैट्रिक गोल किये।

राजगीरः बिहार के राजगीर में भारतीय टीम ने कमाल किया। पहले ही सुपर चार के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय टीम ने बिहार के राजगीर में पुरुषों के एशिया कप हॉकी में कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर पूल ए में अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। 3 मैच में 3 जीत के बाद भारत 9 अंक के साथ पूल ए में शीर्ष पर है। इससे पहले भारत ने रविवार को कड़े मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की जीत के साथ की थी।

भारत ने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदकर सोमवार को यहां पूल तालिका में शीर्ष स्थान के साथ एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में प्रवेश किया। भारत ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही सुपर चार का टिकट पक्का कर लिया था लेकिन टीम ने इस बड़ी जीत के बाद पूल ए में शीर्ष स्थान पक्का किया।

भारत के लिए अभिषेक (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट), सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें), जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें), दिलप्रीत सिंह (55वें) ने गोल किए। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में तीन गोल करने के बाद दूसरे क्वार्टर में चार गोल के साथ मध्यांतर तक अपनी बढ़त 7-0 कर ली थी।

अभिषेक ने इस दौरान दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में ही अपनी हैट्रिक पूरी की। अभिषेक के अलावा पेनल्टी कॉर्नर के अधिकांश शॉट लेने वाले सुखजीत और जुगराज ने भी इस एकतरफा मैच में हैट्रिक गोल किये। भारत ने पहले दो मैचों में चीन और जापान को हराया था। इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगा।

टॅग्स :हॉकी इंडियाबिहारपटनाहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार