लाइव न्यूज़ :

वाराणसीः ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे दूसरे दिन भी जारी, हिंदू पक्ष ने कहा- हम चाहते हैं मामला जल्द सुलझ जाए

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2023 10:16 IST

हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करे।

Open in App
ठळक मुद्देपहले दिन यानी शुक्रवार को एएसाई सर्वे करीब 10 घंटे तक चला। सर्वेक्षण पूरा करने की समय सीमा 4 अगस्त से बढ़ाकर 4 सितंबर कर दी गई है।

वाराणसीःज्ञानवापी मस्जिद परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) आज दूसरे दिन भी जारी है। आज सर्वे कल के मुकाबले देर से शुरू हुआ। शुक्रवार सर्वे सुबह 7 बजे शुरू हो गया था लेकिन शनिवार को ASI के अधिकारी मस्जिद परिसर में सुबह 9 बजे दाखिल हुए। परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। परिसर के आसपास आज भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने कहा कि हम पूर्ण सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आए हैं। हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए। सर्वेक्षण से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

गौरतलब है कि पहले दिन यानी शुक्रवार को एएसाई सर्वे करीब 10 घंटे तक चला। एएसाई अधिकारियों ने दो पालियों में सर्वे किया। सर्वे का पहला हिस्सा सुबह 7:10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ, जबकि दूसरी पाली शुक्रवार की नमाज के बाद 2:50 बजे शुरू हुई और ठीक 5.00 बजे समाप्त हुई। वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने के लिए एएसआई को अतिरिक्त चार सप्ताह का समय दिया गया है। सर्वेक्षण पूरा करने की समय सीमा 4 अगस्त से बढ़ाकर 4 सितंबर कर दी गई है।

शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने भई सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एएसआई को सर्वेक्षण के दौरान परिसर में किसी भी तरह की तोड़फोड की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन के सर्वेक्षण कार्य के लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण यह तय करने के लिए किया जा रहा है कि 17वीं शताब्दी में बनी इस मस्जिद का निर्माण एक हिंदू मंदिर के ढांचे के ऊपर तो नहीं किया गया है।

 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीASI
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"