लाइव न्यूज़ :

'हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ....', ओडिशा रेल हादसे पर पत्रकारों से बात करते हुए भावुक हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 5, 2023 09:11 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में भयावह ट्रेन दुर्घटना पर पत्रकारों से बात करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि 'हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है।'

Open in App

बालासोर: ओडिशा के बालासोर में पिछले हफ्ते हुई ट्रेन दुर्घटना पर पत्रकारों से बात करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भावुक नजर आए। दुर्घटना की वजह से क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत के बाद इस रूट पर रेल सेवाओं की बहाली की बात बताते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 'अभी हमारा दायित्व खत्म नहीं हुआ है।' उन्होंने कहा कि लापता लोगों को उनके चिंतित परिवारों के पास पहुंचाना है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक इस हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक घायल हैं।

रेल मंत्री ने रविवार रात कहा, 'बहुत संवेदनशीलता के साथ हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लापता व्यक्तियों को उनके परिवार के सदस्य के पास पहुंचाया जाए...हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है।' 

इससे पहले बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से भीषण दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार को रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना हुई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई मीडियाकर्मी तथा रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। मालगाड़ी विशाखपटनम बंदरगाह से राउरकेला इस्पात संयंत्र जा रही है और उसी पटरी पर चली है जहां शुक्रवार को ट्रेन दुर्घटना हुई थी। 

अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक हो गई है। खंड से पहली ट्रेन रवाना हुई।” गौरतलब है कि बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी।

टॅग्स :रेल हादसाअश्विनी वैष्णव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

भारतHoli Special Trains: 2025 में 1144 तो 2026 में 1500?, भारतीय रेलवे ने होली सहित त्योहार पर दिया तोहफा, जानिए रूट और स्टॉपेज

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

भारतआईटी मंत्रालय ने ग्रोक 'बिकिनी' ट्रेंड को लेकर X को नोटिस जारी किया, दुरुपयोग के खिलाफ तत्काल की कार्रवाई की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया