लाइव न्यूज़ :

अशोका होटल में शाह ने एनडीए नेताओं को डिनर पर बुलाया, पीएम मोदी, नीतीश सहित कई दिग्गज पहुंचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 21, 2019 21:01 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं को रात्रिभोज दिया। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता पहुंचे। एनडीए नेताओं के लिए आयोजित रात्रि भोज में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के अशोका होटल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अशोका होटल पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल आदि इसमें शामिल हुए।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को बीजेपी मुख्यालय में अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से मुलाकात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह सहित एनडीए सरकार में घटक दलों के मंत्री भी शामिल हुए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं को रात्रिभोज दिया। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता पहुंचे। एनडीए नेताओं के लिए आयोजित रात्रि भोज में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के अशोका होटल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अशोका होटल पहुंच गए हैं।

23 मई को आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एनडीए के घटक दलों के लिए इस डिनर का आयोजन किया गया है। उद्धव ठाकरे और नीतीश कुमार के अलावा प्रकाश सिंह बाद, हरसिमरत कौर, तमिलनाडु के सीएम ई पलानीसामी और ओ पनीरसेल्वम, पीएमके के अंबुमनी रामदौस, डीएमडीके की प्रेमलता होटल पहुंच गई हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को बीजेपी मुख्यालय में अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से मुलाकात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह सहित एनडीए सरकार में घटक दलों के मंत्री भी शामिल हुए।

राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल आदि इसमें शामिल हुए।

अमित शाह ने ट्वीट किया, 'मैं पिछले 5 वर्षों में टीम मोदी सरकार को उनकी कड़ी मेहनत और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूं। आइए इस गति को हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत के लिए जारी रखें। भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के आभार मिलन की तस्वीरें साझा कर रहा हूं।' 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?