लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को दिए निर्देश, कहा- निर्धारित दरों पर करें कोरोना मरीजों का उपचार

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 27, 2020 06:50 IST

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि महामारी अध्यादेश के अनुसार कोविड के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए निजी चिकित्सालयों को भी अलग से कोविड वार्ड बनाना अनिवार्य है। प्रदेश के विभिन्न निजी चिकित्सा संस्थानों में बिना लक्षणों के कोविड संक्रमित मरीज एडमिट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर कोविड संक्रमितों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।कोरोना वायरस से लड़ने में निजी संस्थान अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन कुछ संस्थान कोविड मरीजों के लिए संवदेनशील नहीं है।

जयपुर: राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर कोविड संक्रमितों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना वायरस से लड़ने में निजी संस्थान अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन कुछ संस्थान कोविड मरीजों के लिए संवदेनशील नहीं है। सभी निजी चिकित्सालयों को निर्धारित दरों पर उपचार करना अनिवार्य है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों का प्राथमिकता से उपचार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसीलिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभागीय मुख्यालयों पर स्थित 80 बैडेड निजी अस्पतालों पर 30 प्रतिशत बैड कोविड केयर के लिए रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं अजमेर और बीकानेर के 60 बैडेड निजी चिकित्सालयों में भी 30 फीसद बैड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। 

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि महामारी अध्यादेश के अनुसार कोविड के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए निजी चिकित्सालयों को भी अलग से कोविड वार्ड बनाना अनिवार्य है। प्रदेश के विभिन्न निजी चिकित्सा संस्थानों में बिना लक्षणों के कोविड संक्रमित मरीज एडमिट हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जो ठीक या रिकवर हो रहे हैं, उन्हें अस्पतालों में ना रखकर उन्हें कोविड केयर सेंटर या होम क्वारंटाइन किया जाए ताकि मरीजों को अस्पताल में बैड उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस बारे में सभी संभागीय मुख्यालय के चिकित्सा संस्थानों और जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए जा चुके हैं। 

डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार कोविड को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और सतर्क है लेकिन आमजन को भी कोविड के प्रति लापरवाही छोड़कर सतर्कता अपनानी होगी। कुछ लोग अभी कोविड में लापरवाही बरतकर कोविड को हल्के में ले रहे हैं। कोविड का अभी ना कोई वैक्सीन आया है और ना ही कोई दवा ईजाद हुई है। इसे मास्क लगाकर और हैल्थ  प्रोटोकॉल की पालना करके ही हराया जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाराजस्थान सरकारराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र