लाइव न्यूज़ :

आप सरकार द्वारा हटाए गए अधिकारी आशीष मोरे ने सौरभ भारद्वाज पर धमकाने और अपमानित करने का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 20, 2023 17:24 IST

आशीष मोरे ने मुख्य सचिव को 16 मई को पत्र लिखा था। पत्र में मोरे ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज पर उन्हें धमकाने और अपमान करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सेवा सचिव रहे आशीष मोरे का बड़ा आरोपसौरभ भारद्वाज पर उन्हें धमकाने और अपमान करने का आरोप लगायाआप सरकार ने आशीष मोरे को हटा दिया था

नई दिल्ली: दिल्ली के सेवा सचिव रहे आशीष मोरे ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज पर उन्हें धमकाने और अपमान करने का आरोप लगाया है। आशीष मोरे को  नौकरशाहों की पोस्टिंग और ट्रांसफर पर नियंत्रण देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आप सरकार ने हटा दिया था।

इस संबंध में आशीष मोरे ने मुख्य सचिव को 16 मई को पत्र लिखा था। आईएएस और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के केंद्र के अध्यादेश पर विवाद के बीच अब ये पत्र सामने आया है।

मोरे के पत्र में कहा गया है कि भारद्वाज द्वारा उनके कक्ष में उनका अपमान किया गया था जब मंत्री ने 2014 में जारी सिविल सेवा बोर्ड (सीएसबी) की अधिसूचना से संबंधित एक फाइल मांगी थी। मोरे ने कहा, "मैंने उन्हें सूचित किया कि मैंने सेवा विभाग के संबंधित अधिकारियों को पहले ही  माननीय मंत्री के कार्यालय को सभी फाइलें उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दे दिया है। इसके बाद उन्होंने एक और अधिकारी किन्नी सिंह को अपने कक्ष में बुलाया और उन्हें एक और अधिकारी को बुलाने के लिए मजबूर किया।"

मुख्य सचिव को लिखे शिकायती पत्र में आशीष मोरे ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज ने कहा,  "क्या कार्यवाही बना रहे हो … कागज ही काले करने है तुमको। आपने 11.05.2023 से सारा समय बर्बाद किया है और आप अपने कर्तव्य से भाग गए हैं और जानबूझकर आप चुनी हुई सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।"

बता दें कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम निर्णय में कहा था कि दिल्ली सरकार अधिकारियों की तैनाती और तबादला कर सकती है।  उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था। इसे केजरीवाल सरकार ने अपनी जीत के रूप में लिया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायलय के इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर संविधान बेंच के फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्लीIASअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील