लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे

By भाषा | Updated: October 9, 2021 11:43 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), नौ अक्टूबर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में पूछताछ के लिये शनिवार सुबह साढ़े दस बजे यहां अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे।

पूलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने पूछताछ के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

इस बीच, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' यहां अपने स्थानीय कार्यालय में थे और अधिवक्ताओं से कानूनी राय ले रहे थे।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को शुक्रवार को पुलिस ने दूसरी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए शनिवार सुबह 11 बजे तक पेश होने का समय दिया था । आशीष मिश्रा शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे, इसलिए उनके घर के बाहर दूसरी नोटिस लगाई गई थी।

गौरतलब है कि गृह राज्य मंत्री ने शुक्रवार को अपने बेटे को 'निर्दोष' बताया था और कहा था कि उनका बेटा 'अस्वस्थ' है और वह शनिवार को पुलिस के सामने पेश होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल