लाइव न्यूज़ :

आसाराम को मिली सजा, डीजी वंजारा ने कहा- पीड़िता के साथ बलात्कार नहीं हुआ

By भाषा | Updated: April 26, 2018 03:47 IST

वंजारा अपने को आसाराम का शिष्य भी बताते है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों के जरिए आसाराम जैसे 'संतों' की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है जो देश , हिंदू या सनातन धर्म के 'हित' में नहीं है।

Open in App

अहमदाबाद , 26 अप्रैल: आसाराम को 2013 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में जोधपुर अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के दिन गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा ने कहा है कि पीड़िता के साथ 'कभी बलात्कार नहीं हुआ' और पूरा मामला 'गलत तरीके से छूने' का था। 

वंजारा अपने को आसाराम का शिष्य भी बताते है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों के जरिए आसाराम जैसे 'संतों' की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है जो देश , हिंदू या सनातन धर्म के 'हित' में नहीं है। पांच साल पहले जोधपुर के निकट मनाई क्षेत्र के एक आश्रम में एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने आज आसाराम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।

अहमदाबाद में मोटेरा क्षेत्र के आसाराम के आश्रम के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए वंजारा ने कहा कि इस पूरे मामले का लक्ष्य आसाराम जैसे संतों की छवि खराब करने का था। वंजारा ने दावा किया, 'अगर आप इस मामले की प्राथमिकी और आरोपपत्र को देखेंगे तो पाएंगे कि बलात्कार का कोई जिक्र नहीं है। यहां तक कि मुकदमे के दौरान भी पीड़िता ने कभी यह आरोप नहीं लगाया कि आसाराम ने उसके साथ बलात्कार किया। प्राथमिकी के अनुसार उसे सिर्फ गलत तरीके से छुआ गया था। 

वंजारा को सोहराबुद्दीन शेख , तुलसी प्रजापति और इशरत जहां के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने आरोपी बनाया था। हालांकि उन्हें शेख और प्रजापति के मुठभेड़ मामले से बरी कर दिया गया जबकि इशरत जहां का मामला अब भी चल रहा है। 

टॅग्स :आसाराम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतAsaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

क्राइम अलर्टAsaram Bapu Hospitalised: बलात्कार का आरोपी आसाराम बापू जोधपुर AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचा अस्पताल

भारतआसाराम पैरोल के लिए दूसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा, अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीBandaa Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग से भरपूर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी