लाइव न्यूज़ :

आसाराम की वेबसाइट पर भक्तों की लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान, 2 प्रेसिडेंट, 3 पीएम, आधा दर्जन सीएम समेत हैं ये नाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 26, 2018 12:25 IST

आसाराम ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता से कहा था कि सीए बनकर क्या करोगी? बड़े-बड़े अधिकारी मेरे सामने शीश झुकाते हैं। आसाराम की वेबसाइट में दी गई भक्तों की लिस्ट में नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण अडवाणी समेत ये दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैलः नाबालिग लड़की से बलात्कार का दोषी पाए जाने पर स्वयंभू आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जोधपुर कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा के सामने दर्ज बयान में पीड़िता ने कहा था कि वो आसाराम के सामने गिड़गिड़ाती रही थी। जब उसने आसाराम से बताया कि वह सीए बनना चाहती है तो आसाराम का जवाब था कि सीए बनकर क्या करोगी? बड़े-बड़े अधिकारी मेरे चरणों में पड़े रहते हैं। पीड़िता के बयान में दर्ज आसाराम की यह बात महज कोरी कल्पना नहीं थी। आसाराम की वेबसाइट के मुताबिक उसके भक्तों में नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण अडवाणी, अशोक सिंघल जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः जज ने 453 पन्नों के फैसले में बताया क्यों आसाराम को आखिरी दम तक रहना होगा जेल में?

भक्तों की लिस्ट में हैं मोदी और अडवाणी समेत ये दिग्गज हस्तियां

स्वयंभू आसाराम की वेबसाइट (www.ashram.org) के मुताबिक भक्तों की लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। वहां नरेंद्र मोदी के नाम से बाकायदा एक संदेश भी लिखा हुआ है। संदेश में लिखा है, 'पूज्य बापूजी! आप देश-विदेश के कोने-कोने में संस्कृति का प्रचार करने का अनथक प्रयास कर रहे हैं। मैं सिर्फ आप जैसे संतों के आशीर्वाद से ही चलायमान हूं।' बता दें कि कुछ पुराने वीडियो और तस्वीरों में नरेंद्र मोदी आसाराम के साथ मंच साझा करते दिख रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा ये कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व राष्ट्रपति और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। जानें, कुछ बड़े वीवीआईपी नामः

- लाल कृष्ण अडवाणी (पूर्व उप-प्रधानमंत्री)- नितिन गडकरी (केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मंत्री)- उमा भारती (केंद्रीय मंत्री)- शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री)- रमन सिंह (छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री)- प्रेम कुमार धूमल (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री)

इसके अलावा वेबसाइट की भक्तों की लिस्ट में दो पूर्व राष्ट्रपति के नाम भी दिए गए हैं- एपीजे कलाम और के.आर. नारायणन।आसाराम के भक्तों में कपिल सिब्बल और कमलनाथ जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी नाम दिया गया है।

टॅग्स :आसारामनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो