लाइव न्यूज़ :

AIMIM नेता ओवैसी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- मेरे पास आएं मैं दूँगा चौकीदार की सीटी और टोपी

By स्वाति सिंह | Updated: March 25, 2019 11:06 IST

इससे पहले अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि हमको छेड़ मत, याद रख इतना बोलूंगा, इतना बोलूंगा कि कान में से पीप बहने लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के चंद्रायनगुट्टा से विधायक हैं।AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनाव के लिए हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। हैदराबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होना है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई और तेलंगाना के चंद्रायनगुट्टा से विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। एक जनसभा रैली को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा 'कुछ दिन पहले ही मैंने ट्विटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी देखा।उन्हें अपने आधार कार्ड, पासपोर्ट में भी 'चौकीदार' लिखवा लेना चाहिए। हमें देश का प्रधानमंत्री चाहिए कोई चायवाला या पकौड़ेवाला नहीं। लेकिन अगर मोदी इसमें दिलचस्पी रखते हैं तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए।मैं उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी दोनों दूंगा'।   

इससे पहले भी अकबरुद्दीन ओवैसी पीएम मोदी पर निशाना साध चुके हैं।साल 2018 की एक जनसभा में उन्होंने शायरी अंदाज में कहा था 'चाय वाले, हमें मत छेड़, चाय-चाय चिल्लाते हो, याद रखो इतना बोलूंगा-इतना मारूंगा कि कान में से पीक निकलने लगेगा, खून निकलने लगेगा'। इसके साथ ही उन्होंने कहा 'आज एक और आया है वह कैसे-कैसे कपड़े पहनता है, तमाशा जैसा दिखता है। ये बात अलग है कि अपनी अच्छी किस्मत से चीफ मिनिस्टर भी बन गया।  अब कह रहा है निजाम की तरह ओवैसी को भगाऊंगा, अरे तू क्या, तेरी हैसियत क्या, तेरी बिसात क्या, तेरे जैसे 56 आए और चले गए, अरे ओवैसी को छोड़ो, उसकी आने वाली 1000 नस्लें भी इस मुल्क में रहेंगी और तुझसे लड़ेंगे। तेरा मुकाबला करेंगे और तेरी मुखालफत करेंगे''।

बता दें कि एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने 18 मार्च को हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद से अकबरुद्दीन ओवैसी अपने भाई के लिए प्रचार में जुटे हैं। यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील