लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- पीएम मोदी से बड़े हिंदू हैं केसीआर, हिंदुत्व के नाम पर नहीं जीतेंगे चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 08:51 IST

दक्षिण भारतीय राज्‍य तेलंगाना में सरकार विरोधी लहर और धार्मिक ध्रुवीकरण के बढ़ते ट्रेंड की वजह से राज्‍य में लोकसभा चुनाव में चार सीटें जीतने वाली बीजेपी अपना जनाधार बढ़ाने में लग गई है।

Open in App

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दनी ओवैसी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि वह अब तेलंगाना में सरकार बनाएगी। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) कट्टर हिंदू हैं। यदि मोदी 2 मंदिर में जाते हैं तो केसीआर 6 मंदिरों में जाते हैं। बीजेपी जानती है कि केसीआर को हिंदू धर्म के नाम पर नहीं हरा सकती। हम हिंदू धर्म के खिलाफ नही हैं लेकिन हम हिंदुत्व के खिलाफ हैं।

दक्षिण भारतीय राज्‍य तेलंगाना में सरकार विरोधी लहर और धार्मिक ध्रुवीकरण के बढ़ते ट्रेंड की वजह से राज्‍य में लोकसभा चुनाव में चार सीटें जीतने वाली बीजेपी अपना जनाधार बढ़ाने में लग गई है। बीजेपी की नजर आंध्र प्रदेश पर भी है, जहां पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उनके सहयोगी से विरोधी बने चंद्रबाबू नायडू को हार मिली।

वहीं तेलंगाना बीजेपी के अध्‍यक्ष के लक्ष्‍मण ने कहा, 'तेलंगाना में टीआरएस सरकार की अल्‍पसंख्‍यक तुष्टीकरण की नीति ने धार्मिक ध्रुवीकरण में मदद की है और इसके मुताबिक बीजेपी के पक्ष में वोट पड़े लोकसभा चुनाव में उसे फायदा हुआ।' 

उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ओवैसी की पार्टी को मुख्‍य विपक्षी दल का दर्जा देने की टीआरएस की रणनीति की कलई खोल देगी। बीजेपी टीआरएस की अल्‍पसंख्‍यक तुष्टीकरण की नीति को जनता को बताएगी। लक्ष्‍मण ने कहा कि कांग्रेस की हार के कारण तेलंगाना में एक खाली जगह बन गई है जिसे बीजेपी भरने का प्रयास करेगी।  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीके चंद्रशेखर रावतेलंगानाएआईएमआईएमतेलंगाना राष्ट्र समितिभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप