लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन औवेसी ने पाकिस्तानी रक्षामंत्री शेख रशीद को कहा 'पागल',T20 World Cup में पाकिस्तान की जीत पर रशीद के बयान पर भड़के AIMIM चीफ

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2021 11:25 IST

पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत को इस्लाम से जोड़ दिया था। इस पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने शेख रशीद के बयान पर कहा कि क्रिकेट का भला इस्लाम से क्या लेना-देना है।ओवैसी ने रशीद को 'पागल' भी करार दिया और कहा कि अच्छा है हमारे बुजुर्ग पाकिस्तान नहीं गए।पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद ने इससे पहले पाकिस्तान की जीत को इस्लाम की जीत बताया था।

मुजफ्फरनगर: पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद की ओर से टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ जीत को 'इस्लाम की जीत' बताने वाले बयान पर एआईएमआईएफ चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब दिया है। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने शेख रशीद को 'पागल' भी बोल दिया।

ओवैसी ने इस रैली में कहा कि इस्लाम का भला क्रिकेट मैच से क्या लेना देना है? उन्होंने कहा, 'अल्लाह का शुक्र है कि हमारे बुजुर्ग पाकिस्तान नहीं गए, नहीं तो हमें इन पागलों को देखना पड़ता।'

गौरतलब है कि शेख रशीद का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान टीम की जीत को इस्लाम से जोड़ दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि पाकिस्तान टीम के साथ भारतीय सहित दुनिया भर के मुसलमानों के जज्बात थे।

वर्ल्ड कप मैच के बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी चुटकी ली थी और कहा था कि भारत के साथ रिश्ते सुधारने का ये सही समय नहीं है। उन्होंने कहा था, 'मुझे पता है कि पिछली रात पाकिस्तान से क्रिकेट मैच में हार के बाद ये भारत से बातचीत का सही समय नहीं है लेकिन मैं कल्पना करता हूं...अगर किसी तरह हम मुद्दों को सुलझा सकें। एक ही मुद्दा है और वह कश्मीर है।'

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार मिली थी। हालांकि ये पहली बार था जब पाकिस्तान ने किसी वर्ल्ड कप मैच में भारत को हराया। इससे पहले पांच बार टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें भिड़ी थी और हर बार भारत विजयी रहा था। वहीं वनडे फॉर्मेट में भी 7 बार भारत ही विजयी रहा था।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारत vs पाकिस्तानएआईएमआईएमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

क्रिकेटT20 वर्ल्ड कप जीत के बाद, शिवम दुबे ने फ्लाइट के बजाय ट्रेन चुनने की वजह बताई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत