लाइव न्यूज़ :

'तुम्हे सियासत ने हक दिया है...हरी जमीन को लाल कर दो', नरोदा दंगा मामले में सभी आरोपियों के बरी होने पर ओवैसी का तंज

By विनीत कुमार | Updated: April 21, 2023 09:45 IST

नरोदा गाम दंगा मामले में एक विशेष अदालत की ओर से आए फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। उन्होंने राहत इंदौरी की एक कविता ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देनरोदा गाम दंगों के मामले में विशेष अदालत का कल आया था फैसला, सभी आरोपी बरी।इस फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने एक कविता के जरिए फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।ओवैसी ने तंज कसते हुए लिखा- अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम, वकील भी तुम।

नई दिल्ली: साल 2002 के नरोदा गाम दंगों के मामले में गुजरात की पूर्व मंत्री माया कोडनानी और बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी सहित सभी 67 आरोपियों को बरी कर दिए जाने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है।

गुजरात की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को अपना अहम फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अहमदाबाद के नरोदा गाम में गोधरा मामले के बाद भड़के दंगों में मुस्लिम समुदाय के 11 सदस्यों के मारे जाने के दो दशक से अधिक समय बाद विशेष अदालत का यह फैसला आया है।

इस फैसले के बाद पीड़ितों के परिवार ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट जाएंगे। बहरहाल, इसे फैसले पर ओवैसी ने राहत इंदौरी की एक कविता के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह कविता ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा।

राहत इंदौरी की कविता के जरिए ओवैसी का तंज

ओवैसी ने कोर्ट की ओर से आए फैसले के बाद गुरुवार देर रात ट्वीट किया, 'जिधर से गुजरो धुआं बिछा दो, जहां भी पहुंचो धमाल कर दो। तुम्हें सियासत ने हक दिया है, हरी जमीन को लाल कर दो। अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम, वकील भी तुम। जिसे भी चाहो हराम कह दो, जिसे भी चाहो हलाल कर दो।'

नरोदा गाम दंगा मामला: क्या है पूरा घटनाक्रम?

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के एक दिन बाद दक्षिणपंथी संगठनों के बुलाये बंद के दौरान अहमदाबाद के नरोदा गाम इलाके में भड़की हिंसा में मुस्लिम समुदाय के 11 लोग मारे गये। यह घटना 28 फरवरी 2022 को हुई थी। इस मामले में कुल 86 आरोपी थे, जिनमें से 18 की सुनवाई के दौरान मौत हो गई, जबकि एक को अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 169 के तहत साक्ष्य के आभाव में पहले ही आरोपमुक्त कर दिया था।

ताजा फैसले के बाद जिन आरोपियों को बरी किया गया उनमें गुजरात सरकार में मंत्री रहीं कोडनानी (67), विहिप के पूर्व नेता जयदीप पटेल और बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी शामिल हैं। मामले में बरी किए गए सभी 67 आरोपी पहले से ही जमानत पर थे।

गौरतलब है कि कोडनानी और बाबू पटेल ऊर्फ बाबू बजरंगी को अहमदाबाद के नरोदा पाटिया इलाके में गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए दंगों से संबंधित मामले में एसआईटी अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हाई कोर्ट ने अप्रैल 2018 में कोडनानी को बरी कर दिया था, लेकिन मामले में बजरंगी की दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। वहीं, अगस्त 2018 में एसआईटी ने विशेष अदालत से कहा कि कोडनानी करीब 10 मिनट तक अपराध स्थल पर मौजूद थीं और ‘भीड़ को उकसाकर’ चली गयीं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरोदा पाटिया दंगाअसदुद्दीन ओवैसीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम