लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा पर बोले ओवैसी- सीएम बीरेन सिंह को हटाएं तभी न्याय हो सकेगा, हथियार लूटने का मामला एनआईए को सौंपने की मांग की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2023 21:28 IST

मीडिया से बात करते हुए औवेसी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि उन्हें उन दो महिलाओं और कई अन्य महिलाओं के साथ हुए बलात्कार की कोई चिंता नहीं है। उनके लिए सब कुछ एक साजिश है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार को महिलाओं के साथ हुए बलात्कार से ज्यादा चिंता अपनी छवि की - औवेसीवे जानबूझकर इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं - औवेसीहथियार लूटने का मामला एनआईए को दिया जाए - औवेसी

नई दिल्ली: मणिपुर का मामला इस समय देश के सबसे ज्वलंत मुद्दों में सबसे ऊपर है और राज्य की स्थिति को लेकर विपक्षी दल और नेता केंद्र सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार को महिलाओं के साथ हुए बलात्कार से ज्यादा चिंता अपनी छवि को लेकर है।

मीडिया से बात करते हुए औवेसी ने कहा, "मुद्दा यह है कि मोदी सरकार अपनी छवि को लेकर अधिक चिंतित है। यह हिंसा पिछले तीन महीनों से जारी है। यह शर्मनाक है कि उन्हें उन दो महिलाओं और कई अन्य महिलाओं के साथ हुए बलात्कार की कोई चिंता नहीं है। उनके लिए सब कुछ एक साजिश है। लेकिन मणिपुर में हिंसा के बारे में क्या? वे जानबूझकर इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए, साजिश का एक नया कोण दिया जा रहा है।  मुख्यमंत्री को हटाएं, सारी जांच सीबीआई को सौंपी जाए और हथियार लूटने का मामला एनआईए को दिया जाए। तभी न्याय हो सकेगा।"

मणिपुर मामले को लेकर असदुद्दीन औवेसी पहले भी केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर की दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए केवल इसलिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि यह वायरल हो गया था। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी।

हालांकि असदुद्दीन औवेसी की एक मांग तो पूरी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के मामले को सीबीआई को सौंप दिया है। बता दें कि मणिपुर के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर विपक्षी दलों के 20 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य की स्थिति का जायजा लेने भी जा रहा है।

ये डेलिगेशन वहां रिलीफ कैंप्स में लोगों से बात करेगा और फिर गवर्नर के समक्ष उनकी बात रखी जाएगी। विपक्षी दलों के गठबंधन 'I.N.D.I.A' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) के 20 सदस्यों का डेलिगेशन 29 जुलाई की सुबह मणिपुर जाएगा।  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमणिपुरएनआईएसीबीआईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल