लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने इजरायली पीएम को बताया 'शैतान', पीएम मोदी से की गाजा के साथ खड़े रहने की अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 15, 2023 08:22 IST

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाजा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देहमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमलों की झड़ी लगा दी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए, जो दशकों में संघर्ष में सबसे बड़ी वृद्धि थी।तब से इस हमले में इजराइल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं।इजराइल ने दावा किया है कि इजराइल के अंदर लगभग 1,500 हमास आतंकवादी मारे गए।

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे गाजा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाएं और इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच उन्हें मदद प्रदान करें, जिसमें हजारों लोग मारे गए और घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैं फिलिस्तीन के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा।"

हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान ओवैसी ने कहा, "गाजा के उन बहादुर जवानों को कोटि-कोटि सलाम जो आज भी लड़ रहे हैं! नेतन्याहू एक शैतान, अत्याचारी और युद्ध अपराधी है! हमारे देश में एक बाबा मुख्यमंत्री ने कहा था कि फिलिस्तीन का नाम लेने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, तो सुन लीजिए बाबा मुख्यमंत्री, मैं गर्व से फिलिस्तीन का झंडा और हमारा तिरंगा भी पहनता हूं। मैं फिलिस्तीन के साथ खड़ा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं प्रधानमंत्री से अपील करना चाहूंगा कि वे फिलिस्तीनियों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकें। फिलिस्तीन केवल मुसलमानों का मामला नहीं है; यह एक मानवीय मुद्दा है।" इससे पहले कांग्रेस ने इजराइल हमलों की निंदा करते हुए 'फिलिस्तीनी अधिकारों' के लिए अपना समर्थन जताया था। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमलों की झड़ी लगा दी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए, जो दशकों में संघर्ष में सबसे बड़ी वृद्धि थी।

तब से इस हमले में इजराइल में 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि इजरायल के जवाबी हवाई हमलों में गाजा में 2,200 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजराइल ने दावा किया है कि इजराइल के अंदर लगभग 1,500 हमास आतंकवादी मारे गए।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीबेंजामिन नेतन्याहूइजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज