लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी का राजद पर हमला, बोले- "जिस नीतीश कुमार ने गाली दी, भाजपा के साथ कई बार सरकार बनाई, आज वो उन्हीं के साथ खड़े हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2022 16:19 IST

एआईएमआईएम चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राजद के खिलाफ बेहद तल्ख लहजे में हमला करते हुए उसे नीतीश कुमार का साथ देने पर जमकर कोसा है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने एक ही हमले में नीतीश कुमार और उनके सहयोगी राजद को कटघरे में खड़ कियाओवैसी ने कहा कि बिहार में न तो राजद को भाजपा विरोध से मतलब है और न ही नीतीश कुमारअगर ऐसा होता तो नीतीश कभी भाजपा के साथ नहीं जाते और न राजद नीतीश कुमार के साथ

दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए मौजूदा समय में उनका साथ खड़े राष्ट्रीय जनता दल की भी जमकर आलोचना की है। हैदराबाद से अपनी पार्टी के इकलौते सांसद ओवैसी ने कहा कि जो नीतीश कुमार कई दफे भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठें हैं, राजद उनका साथ देकर खुद को नीचे गिरा रही है।

सांसद ओवैसी ने राजद के खिलाफ बेहद तल्ख लहजे में उसे नीतीश कुमार का साथ देने के लिए जमकर कोसा है। ओवैसी ने कहा, "नीतीश कुमार कितनी बार भाजपा के साथ मुख्यमंत्री बने लेकिन आपने (राजद) उन्हें गले लगा लिया। नीतीश कुमार ने राजद को गाली दी फिर भाजपा के साथ गए और अब वापस राजद को गले लगा दिया, तो इसका मतलब है कि राजद खुद ही नीचे स्तर की राजनीति कर रही है।"

ओवैसी ने कहा कि बिहार में सेक्यूलर दलों का नीतीश कुमार के साथ जाने का क्या मतलब है, जबकि एक नहीं कई दफे भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना चुके हैं। नीतीश कुमार केवल पॉवर पॉलिटिक्स कर रहे हैं और राजद भी उसमें साथ दे रही है। बिहार में न तो राजद को भाजपा से मतलब है और न ही नीतीश कुमार की पार्टी को।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों की नजर केवल सत्ता पर है और उसे पाने के लिए दोनों साथ में हैं। उनका कोई मतलब नहीं है कि वो भाजपा को रोकने की राजनीति करें, अगर ऐसा होता तो नीतीश कुमार भाजपा के साथ कभी नहीं जाते और राजद सभी नीतीश कुमार के साथ नहीं जाती।

दरअसल एआईएमआईएम और राजद के बीच बिहार में उस समय से अदावत चल रही है, जब इसी साल बिहार में ओवैसी की पार्टी के पांच में से चार विधायकों ने सियासी पाला बदलते हुए राजद की सदस्यता ले ली थी। उस समय एआईएमआईएम ने आरोप लगाया था कि राजद ने प्रलोभन देर उनके विधायकों को अपने पाले में कर लिया है। ओवैसी के विधायकों के राजद में शामिल होने के बाद से राज्य विधानसभा में राजद विधायकों की संख्या 80 हो गयी है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल