लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने तेलंगाना सरकार से पिछड़े मुस्लिम कोटा बढ़ाकर 8-12 फीसदी करने को कहा, मौजूदा 4% आरक्षण को बताया अपर्याप्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 23, 2022 17:48 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना सरकार को पिछड़े मुस्लिम कोटा मौजूदा 4 फीसदी से बढ़ाकर 8-12 फीसदी करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि तेलंगाना में मुसलमानों की जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना में वर्तमान 4 प्रतिशत कोटा अपर्याप्त है।उन्होंने कहा कि सुधीर आयोग के सुझाव के अनुसार तेलंगाना सरकार को पिछड़े मुस्लिम कोटा बढ़ाकर 8-12 प्रतिशत करना चाहिए।

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार को पिछड़े मुस्लिम कोटा मौजूदा 4 फीसदी से बढ़ाकर 8 से 12 प्रतिशत करना चाहिए। ओवैसी ने सुधीर आयोग की सिफारिश का हवाला देते हुए यह कहा।

हैदराबाद के सांसद ने कहा कि तेलंगाना में मुसलमानों की जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना में वर्तमान 4 प्रतिशत कोटा अपर्याप्त है। ओवैसी ने कहा, "सुधीर आयोग के सुझाव के अनुसार तेलंगाना सरकार को पिछड़े मुस्लिम कोटा बढ़ाकर 8-12 प्रतिशत करना चाहिए। तेलंगाना के मुसलमानों की जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना में मौजूदा 4 प्रतिशत आरक्षण अपर्याप्त है।"

अगस्त 2016 में तेलंगाना में मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक स्थितियों पर जांच आयोग ने सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रों में समुदाय के लिए 12 प्रतिशत या न्यूनतम 9 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की थी। अपनी 860 पन्नों की रिपोर्ट में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जी सुधीर के नेतृत्व में चार सदस्यीय आयोग ने यह भी सिफारिश की कि राज्य सरकार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उप-योजनाओं की तर्ज पर मुसलमानों के लिए एक उप-योजना तैयार करनी चाहिए।

मार्च 2015 में स्थापित आयोग में सुधीर के अलावा एमए बारी, अब्दुल शबान और अमीर उल्लाह खान थे। पैनल ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार आरक्षण को लागू कर सकती है जैसा कि तमिलनाडु में किया गया था। पैनल ने राज्य को कुल आरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए केंद्र से संविधान में संशोधन करने का अनुरोध करने का सुझाव दिया।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमतेलंगानाके चंद्रशेखर रावK Chandrashekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी