लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीएम केजरीवाल के पीए को समन, ईडी कर रही पूछताछ

By अंजली चौहान | Updated: February 23, 2023 13:18 IST

गौरतलब है कि दिल्ली में आबकारी नीति को लागू करने के बाद इसमें कथित घोटाले की बात सामने आई है, जिसके बाद से ही जांच एजेंसियां मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली आबकारी नीति घोटाले में ईडी का एक्शन सीएम केजरीवाल के पीए को भेजा समन ईडी दफ्तर में सीएम केजरीवाल के पीए को पूछताछ के लिए पेश हुए है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू करने के बात कथित घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है। मामले में जुटी ईडी की टीम ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए 'आप' मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए को समन भेजा है। मामले में पूछताछ के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए को ईडी दफ्तर बुलाया गया है, जहां उसने पूछताछ की जा रही है। 

वहीं, सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ को लेकर 26 फरवरी को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में आबकारी नीति को लागू करने के बाद इसमें कथित घोटाले की बात सामने आई है, जिसके बाद से ही जांच एजेंसियां मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के कई मंत्री मामले में फंस चुके हैं और अब ये जांच सीएम केजरीवाल के पीए तक जा पहुंची है।

आबकारी नीति में घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार से ईडी पूछताछ कर रही है। गुरुवार को हो रही इस पूछताछ में ईडी धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधनों के तहत उनके बयान को दर्ज कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिभव कुमार की पूछताछ ईडी के उन आरोपों से संबंधित हैं, जिसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित कम से कम 36 अभियुक्तों ने कथित घोटाले में हजारों करोड़ के ''किकबैक'' के सबूत छिपाने के लिए 170 फोन नष्ट कर दिए या उनका इस्तेमाल किया। 

ईडी ने मामले में दो चार्जशीट की है दायर

ईडी द्वारा मामले की चार्जशीट में सीएम केजरीवाल के नाम का उल्लेख किए जाने के हफ्ते भर बाद ही ये कार्रवाई सामने आई है। चार्जशीट के मुताबिक, शराब कारोबारी और आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू ने वीडियो कॉल पर अरविंद केजरीवाल से बात की।

ईडी ने कहा कि केजरीवाल ने समीर से 'आप' के संचार प्रभारी विजय नायर पर भरोसा करने को कहा था। नायर इस मामले के आरोपियों में से एक हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, समीर महेंद्रू और विजय नायर ने कथित तौर पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में दूसरों के साथ मिलकर साजिश रची थी। 

मालूम हो कि ईडी ने इस मामले में अब तक दो चार्जशीट दाखिल की हैं और कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले फरवरी महीने की शुरुआत में ईडी ने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने 2022 में गोवा में चुनाव प्रचार के लिए कथित दिल्ली शराब घोटाले से उत्पन्न धन का इस्तेमाल किया। 

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति के लागू होने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस नीति में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने मामले की जांच करने की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार ने अगस्त 2022 में नीति को रद्द कर दिया था। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्लीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार