लाइव न्यूज़ :

वीडियो: करेंसी नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की टिप्पणी का केजरीवाल ने किया बचाव, केंद्र पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 27, 2022 17:50 IST

हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने की मांग के एक दिन अपने बयान का बचाव कियाभाजपा का कहना है कि केजरीवाल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले नोटों को लेकर राजनीतिक स्टंट कर रहे हैंकेजरीवाल ने कहा कि अगर उन्हें ये एक राजनीतिक स्टंट लग रहा है तो उनकी केंद्र में सरकार है तो वो इसे लागू कर लें

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने की मांग के एक दिन अपने बयान का बचाव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर पलटवार किया। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि केजरीवाल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले नोटों को लेकर राजनीतिक स्टंट कर रहे हैं। 

ऐसे में केजरीवाल ने कहा कि अगर उन्हें ये एक राजनीतिक स्टंट लग रहा है तो उनकी केंद्र में सरकार है तो वो इसे लागू कर लें। आप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में आप नेता को भाजपा के इस आरोप पर एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए दिखाया गया है कि केजरीवाल की हालिया मांग हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की गई।

वहीं, इस सवाल का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "फिर उन्हें करना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि ऐसा कहने से वोट आकर्षित होंगे तो वे इसे लागू कर देते हैं। वे केंद्र सरकार चला रहे हैं। उन्हें इसे लागू करना चाहिए और वोट हासिल करना चाहिए।" हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था, "तमाम कोशिशों के बाद भी कई बार अगर देवी-देवता हमें आशीर्वाद नहीं दे रहे होते हैं तो हमारे प्रयास सफल नहीं होते हैं। मैं पीएम (मोदी) से अपील करता हूं कि हमारी मुद्रा (नोट्स) पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें हों। अगर हमारी मुद्रा (नोट्स) पर लक्ष्मी-गणेश की छवि होगी, तो हमारा देश समृद्ध होगा। मैं इस पर एक-दो दिन में (प्रधानमंत्री को) पत्र लिखूंगा।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBharatiya Janata Partyभगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज