लाइव न्यूज़ :

LG ऑफिस के बाहर AAP ने शुरू किया धरना, हजारों कार्यकर्ता हुए इकट्ठा, यशवंत सिन्हा भी पहुंचे

By स्वाति सिंह | Updated: June 13, 2018 18:40 IST

दिल्ली की आप सरकार की मांग है कि आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और चार महीने से काम में रोड़े अटका रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के नेता अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के कुछ साथियों के साथ सोमवार से अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बाद बुधवार को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बीच बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा भी बुधवार शाम भी इस मार्च में शामिल हुए। खबरों की मानें तो बुधवार शाम सीएम केजरीवाल के आवास से 4 बजे आप के नेता, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता एलजी हाउस तक मार्च किया। 

आपको बता दें, दिल्ली की आप सरकार की मांग है कि आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और चार महीने से काम में रोड़े अटका रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आप ने कहा कि उसकी लड़ाई जारी रहेगी और अपनी मांगें पूरी होने तक वह झुकने वाली नहीं। पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन को एक कदम और आगे ले जाते हुए तय किया है कि उसके सारे विधायक बुधवार को पार्टी दफ्तर से लेकर उप-राज्यपाल दफ्तर तक मार्च करेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, सत्येंद्र जैन ने सोमवार शाम 5:30 बजे उप-राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी और उसके बाद से उनके दफ्तर में वे डेरा डाले हुए हैं। एलजी दफ्तर के एक कमरे में पूरी दो रात बिता चुके है और बुधवार को तीसरा दिन है।

ये भी पढ़ें: गर्वनर हाउस के वेटिंग रूम में धरने पर बैठे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के इतिहास में यह पहला मामला है जब मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए एलजी दफ्तर में रात गुजारी। एलजी दफ्तर में पूरी रात गुजारने के बाद सुबह में केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सत्येंद्र जैन ने बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है।' जैन ने सुबह 11 बजे एलजी दफ्तर पर अपना अनशन शुरू किया। हालांकि मंगलवार को एलजी अपने दफ्तर नहीं गए। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो IAS अफसरों की हड़ताल करने की हिम्मत नहीं होती: केजरीवाल

वहीं दूसरी तरफ आईएएस अधिकारियों की 'हड़ताल' को लेकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उप राज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल पर निशाना साधा और सोमवार शाम से उप राज्यपाल के कार्यालय में धरने पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य मंत्रियों की मांगों को समर्थन दिया। आप सरकार की मांग है कि बैजल आईएएस अधिकारियों को 'हड़ताल' खत्म करने का निर्देश दें, उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें जिन्होंने चार महीने से काम को 'अवरुद्ध' कर रखा है। और घर पर राशन पहुंचाने के उसके प्रस्ताव को स्वीकार करे। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीयशवंत सिन्हामनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील