लाइव न्यूज़ :

Sunita Kejriwal Ulgulan Nyay Rally Ranchi: 'मेरे पति शुगर के मरीज, यह लोग मुख्यमंत्री को मारना चाहते हैं', रांची की रैली में बोली सुनीता केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Published: April 21, 2024 4:48 PM

Sunita Kejriwal Ulgulan Nyay Rally Ranchi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रविवार को झारखंड पहुंची। सुनीता ने रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली में जनता को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीता केजरीवाल ने कहा, मेरे पति के खाने पर कैमरा लगाया हुआ हैमेरे पति को सत्ता को मोह नहीं, उन्हें देश की सेवा करना हैसुनीता ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की

Sunita Kejriwal Ulgulan Nyay Rally Ranchi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रविवार को झारखंड पहुंची। सुनीता ने रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली में जनता को संबोधित किया। सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया है। उन्हें दोषी साबित हुए बिना ही जेल में डाल दिया है। यह तानाशाही है। मेरे पति की क्या गलती है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा हैं। उनके अंदर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है। मेरे पति आईआईटीयन हैं, वह विदेश जा सकते थे, उनके दोस्त गए। लेकिन उन्होंने देशभक्ति को प्राथमिकता दी।

सुनीता ने बताई केजरीवाल की एक बात

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, आज आपको एक बात बताती हूं। हमारी जब शादी ठीक हुई तो उनका एक ही सवाल था कि मुझे समाज सेवा करनी है। तुम्हें दिक्कत तो नहीं होगी। बताइए ऐसे व्यक्ति को जेल में डाल दिया। वह नौकरी से छुट्टी लेकर गरीबों के लिए काम करने लगे। 2006 में नौकरी छोड़ कर गरीबों के लिए काम करने लगे। 2011 में आंदोलन हुआ। दो बार लंबा लंबा अनशन किया। जनता के हक के लिए। शूगर के मरीज हैं, डॉक्टर ने मना किया। यह नहीं माने अपनी जान दाव पर लगा दी।

सुनीता ने कहा कि जब दिल्ली के पहली बार सीएम बने तो 49 दिनों में इस्तीफा दिया। कोई चपरासी भी इस्तीफा नहीं देता, अरविंद को सत्ता को मोह नहीं उन्हें देश की सेवा करना है। जेल में उनके खाने में कैमरा लगाया हुआ है। शूगर के मरीज हैं। यह लोग मुख्यमंत्री को मारना चाहते हैं। यह लोग अरविंद केजरीवाल को सोच को समझ नहीं सकते हैं। सुनीता ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की। सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का सपना है कि देश को नंबर-1 बनाना है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालRanchiहेमंत सोरेनचंपई सोरेनझारखंडसंजय सिंहअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजयंत सिन्हा से नाराज हुई भारतीय जनता पार्टी, कारण बताओ नोटिस भेजा, जानें क्या है मामला

भारतस्वाति मालीवाल ने AAP पर साधा निशाना, कहा- आपके फैलाए हर झूठ के लिए मैं आपको कोर्ट ले जाउंगी

भारतSwati Maliwal Assault Case: SIT करेगी स्वाति मालीवाल केस की जांच, दिल्ली पुलिस की इस महिला अधिकारी ने संभाली कमान

भारतLok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल जैसा 'बेशर्म आदमी' नहीं देखा, कुर्सी पर फेविकोल चिपकाकर बैठे हैं", अमित शाह ने जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं देने पर कहा

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: '4 जून के बाद जनता की सुनने लगेगी पुलिस' चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: शहादत ने किया था आतंकवाद के प्रति जागरूक

भारत"विदेश मंत्री जयशंकर किर्गिस्तान में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों पर ध्यान दें, हो सके तो छात्रों की स्वदेश वापसी हो", असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024 : तिब्बती, जापानी, चीनी मूल के लोग भी देते हैं वोट

भारतब्लॉग: मानसून को लेकर आखिर हमारी तैयारियां कितनी हैं

भारतLok Sabha Elections 2024: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कहां बाधा?, 97 करोड़ वोटर, 80 प्रतिशत साक्षर हैं, लेकिन मतदान अभी तक प्रतिशत 70 तक भी नहीं पहुंचा