लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Verdict: जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 25 जुलाई तक बढ़ाई हिरासत

By अंजली चौहान | Updated: July 12, 2024 14:49 IST

Arvind Kejriwal Verdict: अदालत का यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने के कुछ घंटों बाद आया है।

Open in App

Arvind Kejriwal Verdict: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को अभी और रातें सलाखों के पीछे गुजारनी होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई मामले में सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी। दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के गठन और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया है जिसे लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। 

राउज ऐवन्यू कोर्ट का यह आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक को अंतरिम जमानत दिए जाने के कुछ घंटों बाद आया है। सीएम केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, जबकि वे उनके खिलाफ ईडी के मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

सीबीआई ने केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ी अनियमितताओं में 'मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक' होने का आरोप लगाया है। दिल्ली की अदालत में, एजेंसी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के करीबी सहयोगी और आप के पूर्व मीडिया प्रभारी विजय नायर विभिन्न शराब निर्माताओं और व्यापारियों के संपर्क में थे और आबकारी नीति में उनके अनुकूल प्रावधानों को शामिल करने के लिए मार्च 2021 से अनुचित रिश्वत की मांग कर रहे थे।

सीबीआई ने अपने पिछले आरोपपत्र में दावा किया था कि आप को मिले 100 करोड़ रुपये में से 44.45 करोड़ रुपये जून 2021 से जनवरी 2022 के दौरान हवाला चैनलों के जरिए गोवा भेजे गए और तटीय राज्य में आप के विधानसभा चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए गए।

इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम अदालत ने केजरीवाल को ईडी द्वारा उनके खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। अदालत ने कहा कि चूंकि मामला जीवन के अधिकार से जुड़ा है और गिरफ्तारी के मुद्दे को बड़ी पीठ को भेज दिया गया है, इसलिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए।

शीर्ष अदालत ने शक्ति, धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता और ईडी द्वारा गिरफ्तारी की नीति से संबंधित तीन प्रश्न तैयार किए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालजेलसीबीआईदिल्लीAam Aadmi PartyKejriwal Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी