लाइव न्यूज़ :

BJP नेता ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया घोटाले का आरोप, जानिए क्या है मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 22, 2018 12:57 IST

सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक-एक पोस्टर वायरल हो रहे हैं। बीजेपी इस पोस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी पर चोरी का आरोप लगा रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 फरवरी:  दिल्ली की अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार अब पोस्टर विवाद से घिरती नजर आ रही है। पार्टी द्वारा 14 फ़रवरी को सरकार के तीन साल पूरे होने पर जारी किए गया विज्ञापन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का भी एक पोस्टर शेयर किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया यूजर्स आम आदमी पार्टी पर पोस्टर में चोरी की तस्वीर इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पोस्टरों में कुछ "आम लोगों" की तस्वीर लगाई गई है जो दोनों पोस्टरों में दिख रहे हैं। बीजेपी ने ये विज्ञापन दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गिवइट अप कैंपेन के तहत छपवाया था।

दोनों पार्टियों के विज्ञापनों की तस्वीर वायरल हो जाने के बाद बीजेपी नेता तेजेंद्र सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए  इसे "एड घोटाला" करार दिया है। बग्गा ने ट्वीट किया, "वाह वाह @ArvindKejriwal जी , ये तो "एड घोटाला" कर दिया ।

बग्गा के इस ट्वीट के बाद केजरीवाल सरकार की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई की गई है। इतना ही नहीं वहीं कपिल मिश्रा ने दोनों तस्वीरें ट्वीट करते हुए मौज ली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एक बार फिर से केजरीवाल सरकार मुसीबतों में फंलती नजर आ रही है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब