लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2025 15:34 IST

केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें नाकाम हैं। केंद्र हो या राज्य अपराधी बेख़ौफ़ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और भाजपा की सरकारें बेसुध बैठी हैं। 

Open in App

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले को लेकर डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें नाकाम हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, केंद्र हो या राज्य अपराधी बेख़ौफ़ अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और भाजपा की सरकारें बेसुध बैठी हैं। 

केजरीवाल ने कहा, देश के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने 6 बार चाकूओं से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। यह बेहद चिंता की बात है कि देश का इतना बड़ा अभिनेता, इतने ज्यादा सुरक्षित स्थान पर रहने वाले एक्टर के घर के अंदर घुसकर कोई चाकुओं से उनपर हमला कर दे तो यह राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। 

उन्होंने कहा, दोनों सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने सलमान खान को मिल रहीं धमकियों और बाबा सिद्दीकी मर्डर का उदाहरण देते हुए कहा, अगर डबल इंजन की सरकारें बड़े बड़े सेलीब्रिटीज को सुरक्षा नहीं दे सकतीं तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकारों में अपराधियों की अच्छी खासी पैठ है। वे बैखौफ होकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा न केवल लोगों को सुरक्षा देने में अक्षम है, बल्कि ये कहते हैं कि हमसे इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो रही। 

उन्होंने कहा, भाजपा रोज कहती है कि रोहिंग्या बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस करके आ रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार से अगर बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो पा रही है तो इस्तीफा दे दो। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसैफ अली खानBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल