लाइव न्यूज़ :

दिल्ली:  अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में 11 AAP विधायकों को समन, सीएम केजरीवाल भी होंगे कोर्ट में हाजिर

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2018 14:32 IST

केजरीवाल के सरकारी आवास पर 19 फरवरी की रात एक बैठक के दौरान प्रकाश के साथ कथित रूप से मारपीट की गयी थी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में 13 अगस्त को दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबरः मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में दिल्ली की एक अदालत ने बतौर आरोपी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के 11 अन्य विधायकों के खिलाफ मंगलवार को समन जारी किया। अदालत ने सभी आरोपियों को समन जारी कर उन्हें 25 अक्टूबर को अपने समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि केजरीवाल के सरकारी आवास पर 19 फरवरी की रात एक बैठक के दौरान प्रकाश के साथ कथित रूप से मारपीट की गयी थी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में 13 अगस्त को दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

अदालत ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त आधार हैं। आरोपपत्र में पुलिस ने आप के 11 विधायकों... अमानतुल्ला खान, प्रकाश जारवाल, नितिन त्यागी, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, प्रवीण कुमार और दिनेश मोहनिया को भी आरोपी बनाया है।

आपको बता दें, मुख्य सचिव ने अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया था। इन पर आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने 19 फरवरी की रात हाथापाई की थी। 

अंशु प्रकाश ने बताया था 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।' इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

हालांकि आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करती रही है। पार्टी ने आरोप लगाया था कि अंशु प्रकाश और दिल्ली के कुछ और नौकरशाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर काम कर रहे हैं। अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअंशु प्रकाशअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट