लाइव न्यूज़ :

'मनीष सिसोदिया की होने वाली है गिरफ्तारी, तैयार किया जा रहा फर्जी मामला': केंद्र पर केजरीवाल ने कसा तंज

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2022 11:31 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया का बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया है।ईडी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन को गिरफ्तार किया था।अरविंद केजरीवाल लगातार अपने मंत्री का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने जा रही है। पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं, आजाद भारत के इतिहास के शायद वे सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, मनीष जी ने इन बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है। मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं परन्तु चिंता मत कीजिए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। सभी अच्छे काम चलते रहेंगे।

अपनी बात को जारी रखते हुए केजरीवाल ने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक-एक करके जेल में डालने की बजाए आप आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एकसाथ सारी जांच कर लें। आप एक-एक मंत्री को गिरफ्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा पैदा होती है।

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन को गिरफ्तार किया था। वहीं, अरविंद केजरीवाल लगातार अपने मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाSatyendar Jain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल