लाइव न्यूज़ :

'सुना है भाजपा वाले सोनिया गांधी को पीएम उम्मीदवार बना रहे हैं', पत्रकार के सवाल पर केजरीवाल का तंज

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2022 21:46 IST

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सुना है कि नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- विधानसभा चुनाव हार रही है बीजेपी।मेधा पाटकर को 'आप' का सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के भाजपा के दावे पर सवाल पूछने पर केजरीवाल ने कसा भाजपा पर तंज।पत्रकार से कहा- मैंने सुना है भाजपा वाले सोनिया गांधी को पीएम उम्मीदवार बना रहे हैं, उनसे ये सवाल पूछना।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात में तंज कसते हुए कहा कि 'भाजपा नरेंद्र मोदी के बाद सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश कर रही है।' केजरीवाल ने ये तंज भाजपा के उस दावे के बाद किया है जिसमें कहा गया था कि गुजरात में मेधा पाटकर आम आदमी पार्टी की सीएम उम्मीदवार होंगी। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की गुजरात चुनाव में हार होगी और कांग्रेस अब 'खत्म' हो चुकी है।

पत्रकार के सवाल पर केजरीवाल ने कसा तंज

दरअसल एक रिपोर्टर ने केजरीवाल से भाजपा के दावे को लेकर सवाल पूछा था जिसमें 'आप' द्वारा मेधा पाटकर की राजनीति में एंट्री कराने की बात कही गई थी।

केजरीवाल ने इस सवाल पर पलट कर कहा, 'मैंने सुना है कि भाजपा नरेंद्र मोदी जी के बाद सोनिया गांधी को पीएम उम्मीदवार बना रही है। उनसे पूछना कि आपका इस पर क्या कहना है। मैं जानता हूं कि डर लगेगा पर हिम्मत करके उनके अगले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सवाल मेरी ओर से पूछना।' 

केजरीवाल के इतना कहते ही हॉल में मौजूद उनके समर्थक तालियां बजाने लगे। बता दें कि 'आप' उम्मीदवार के रूप में 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मेधा पाटकर पर बीजेपी ने नर्मदा बांध परियोजना का विरोध कर गुजराती लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

गुजरात में भाजपा हार रही है: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा जानबूझकर अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी हार रही है। वे मेधा पाटकर या किसी और का नाम उठाएंगे। उन्हें बताएं कि जनता जानना चाहती है कि उन्होंने पिछले 27 वर्षों में क्या किया और अगले पांच वर्षों में उनकी क्या योजना है।'

केजरीवाल ने कहा, 'मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि जब मैं कहता हूं कि मैं गुजरात में लोगों को मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूर देना चाहता हूं तो उन्हें आपत्ति क्यों है।'

बता दें कि आप गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज