लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में चढ़ा सियासी पारा, आबकारी नीति की CBI जांच पर केजरीवाल बोले- मैं कहता रहा हूं, वे सिसोदिया को गिरफ्तार करेंगे पर डर नहीं

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2022 13:37 IST

दिल्ली की नई आबकारी नीति के सीबीआई जांच की उपराज्यपाल द्वारा सिफारिश के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और भाजपा पर भी निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि 'आप' को आगे बढ़ने से रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआबकारी नीति में नियमों के उल्लंघन जैसी बातें पूरी तरह झूठी, इसमें कोई सच्चाई नहीं है: अरविंद केजरीवालमैं कहता रहा हूं कि वे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेंगे, जेल भेजने के लिए बनाया जाता है फर्जी केस: केजरीवालकेजरीवाल ने कहा- तुम (बीजेपी) सावरकर के फॉलोअर्स हो जिन्होंने ब्रिटिश से माफी मांगी थी, हम भगत सिंह के लोग हैं।

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच टकराव तेज हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर सीबीआई से जांच की सिफारिश पर मुख्यमंत्री की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के आरोपों को गलत बताते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, 'मैं कहता रहा हूं कि वे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेंगे। भारत में अब एक नया सिस्टम काम कर रहा है। उन्हें जिसे भी जेल भेजना होता है, वे एक फर्जी केस बना देते हैं। ये केस फर्जी है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।'

'हम भगत सिंह के लोग, जेल जाने से नहीं डरते' 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'तुम (बीजेपी) सावरकर के फॉलोअर्स हो जिन्होंने ब्रिटिश से माफी मांगी थी। हम भगत सिंह के लोग हैं जिन्होंने अंग्रेजों के सामने सरेंडर से इनकार कर दिया था और अपना बलिदान दिया था। हम जेल जाने से नहीं डरते।'

बकौल केजरीवाल, 'हम जेल से नहीं डरते, न फंदे से डरते हैं। उन्होंने हमारे लोगों के खिलाफ कई केस बनाए हैं। 'आप' पंजाब में अपनी जीत के बाद से आगे बढ़ रही है। वे हमें राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ते हुए नहीं देख सकते हैं इसलिए वे इस तरह के उपायों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हमें कुछ नहीं रोक सकता।'

आबकारी नीति की CBI जांच, क्या है पूरा मामला

दरअसल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के उल्लंघन को लेकर इसकी सीबीआई से जांच की सिफारिश कर दी। इसे ही लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ है। आबकारी विभाग की जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया के पास है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुख्य सचिव की इस महीने की शुरुआत में सौंपी गयी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गयी है। इस रिपोर्ट से प्रथम दृष्टया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) अधिनियम, 1991, व्यापारिक लेनदेन की नियमावली-1993, दिल्ली आबकारी अधिनियम, 2009 और दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के उल्लंघनों का पता चलता है। 

रिपोर्ट में ‘शराब के ठेकों के लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ’ देने के लिए ‘जानबूझकर और घोर प्रक्रियागत खामियां करने’ का जिक्र है। नयी आबकारी नीति 2021-22 पिछले साल 17 नवंबर से लागू की गई थी, जिसके तहत 32 मंडलों में विभाजित शहर में 849 ठेकों के लिए बोली लगाने वाली निजी संस्थाओं को रिटेल लाइसेंस दिए गए। 

इसमें कई शराब की दुकानें खुल नहीं पाए। ऐसे कई ठेके नगर निगम ने सील कर दिए। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने इस नीति का विरोध किया था और इसकी जांच के लिए उपराज्यपाल के साथ केंद्रीय एजेंसियों में शिकायत दर्ज कराई थी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली समाचारमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला