लाइव न्यूज़ :

हड़ताली AAP नेताओं के लिए LG ने मंगाई एंबुलेंस, सीएम केजरीवाल ने मंशा पर उठाया सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2018 20:06 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा- अगर रविवार तक उनकी मांगों पर कोई जवाब नहीं मिलता है तो वह घर-घर जाकर 10 लाख परिवारों के साइन लेकर आएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का एलजी निवास पर धरने का आज पांचवा दिन है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस बात का आरोप लगाया है कि धरना दे रहे नेताओं को एलजी हाउस से जबरन ले जाने के लिए ऐंबुलेंस बुलाई गई है।

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह  कह रहे हैं, 'मैं और सत्येंद्र जैन दिल्ली के बेहतरी के लिए तपस्या कर रहे हैं, अगर एलजी ने जबरन अनशन तुड़वाने की कोशिश की तो हम पानी भी त्याग देंगे।' 

वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें वह कह रहे है,  उनके मंत्री पूरी तरह फिट हैं, फिर उन्हें जबरन हटाने की तैयारी क्यों की जा रही है? उन्हें अभी सिर्फ चार दिन ही धरने पर बैठे हुए है। 

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा, 'अगर रविवार तक उनकी मांगों पर कोई जवाब नहीं मिलता है तो वह घर-घर जाकर 10 लाख परिवारों के साइन लेकर आएंगे। हम उसे प्रधानमंत्री को फॉरवर्ड करेंगे। वह मेरी मांगों पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं इसलिए अब दिल्ली की जनता उनसे सवाल करेगी। 

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को दोबारा चिट्ठी लिख आईएएस की हड़ताल खत्म करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की है और साथ ही कहा है कि उनका धरना अपने फायदे के लिए नहीं बल्कि दिल्ली की जनता की भलाई के लिए है। लेकिन पीएम मोदी ने अभी तक इसके उपर कोई जवाब नहीं दिया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीएलजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल