लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में नौ हत्याएं, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: June 24, 2019 05:14 IST

दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘‘दिल्ली में इस तरह अपराध नहीं बढ़ा है। इस साल 2018 की तुलना में जघन्य अपराध 10 प्रतिशत कम हुए हैं। इसी तरह बुजुर्गों के खिलाफ जघन्य अपराध 22 प्रतिशत कम हुआ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिये भाजपा को जिम्मेदार मानती है।शहर में पिछले 24 घंटे में नौ हत्याएं हो चुकी हैं।

दिल्ली में शनिवार से अब तक तीन अलग-अलग घटनाओं में नौ हत्याएं हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने इन घटनाओं को लेकर बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था के लिये केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में गंभीर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले में सुरक्षा के लिये किसके दरवाजे खटखटाये जाने चाहिये। आप ने बिगड़ती कानून - व्यवस्था के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इसके सांसदों, उप राज्यपाल तथा केंद्रीय गृह मंत्री को भी जिम्मेदार बताया।

शनिवार की सुबह 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। शनिवार की की एक अन्य घटना में द्वारका में कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर 51 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह वसंत विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति तथा उनके नौकर की लाश मिली। इनका गला कटा हुआ था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में गंभीर अपराधों में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है।

एक बुजुर्ग दंपति और उनका नौकर वसंत विहार में मृत पाया गया। शहर में पिछले 24 घंटे में नौ हत्याएं हो चुकी हैं। दिल्ली वालों की सुरक्षा के लिये किसका दरवाजा खटखटाया जाना चाहिये?’’ इस ट्वीट के जवाब में दिल्ली पुलिस ने अपराध बढ़ने के दावे को खारिज कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘‘दिल्ली में इस तरह अपराध नहीं बढ़ा है। इस साल 2018 की तुलना में जघन्य अपराध 10 प्रतिशत कम हुए हैं। इसी तरह बुजुर्गों के खिलाफ जघन्य अपराध 22 प्रतिशत कम हुआ है।’’

 

उसने कहा, ‘‘जिन घटनाओं का जिक्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं, इन तीन में से दो मामलों में अपराध या तो परिवार के सदस्य द्वारा किया गया या घर के ही किसी व्यक्ति द्वारा किया गया। वसंत विहार मामले में भी घर आने वाला व्यक्ति दोस्ताना संबंध वाला था और पुलिस के पास इसे लेकर महत्वपूर्ण स्रोत हैं।’’ आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिये भाजपा को जिम्मेदार मानती है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल