लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम ने जताई इंदिरा गांधी की तरह हत्या की आशंका, बीजेपी का पलटवार- सस्ती लोकप्रियता के लिए राजनीति कर रहे केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:25 IST

भाजपा की प्रतिक्रिया तब आई जब केजरीवाल ने कहा, ‘‘भाजपा एक न एक दिन मेरे खुद के पीएसओ से मेरी हत्या करा देगी जैसे कि इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। मेरे खुद के सुरक्षा अधिकारी भाजपा को रिपोर्ट करते हैं।’’

Open in App

दिल्ली भाजपा ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा के ‘‘गंभीर’’ मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और ‘‘सस्ती लोकप्रियता’’ के लिए भगवा दल के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की यह टिप्पणी तब आई जब केजरीवाल ने दावा किया कि भगवा दल से उन्हें जान का खतरा है। भगवा दल ने सवाल किया कि यदि केजरीवाल को अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की निष्ठा पर संदेह है तो आम आदमी पार्टी (आप) ने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई।

भाजपा की प्रतिक्रिया तब आई जब केजरीवाल ने कहा, ‘‘भाजपा एक न एक दिन मेरे खुद के पीएसओ से मेरी हत्या करा देगी जैसे कि इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। मेरे खुद के सुरक्षा अधिकारी भाजपा को रिपोर्ट करते हैं।’’ केजरीवाल ने पंजाब में एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘भाजपा मेरी जान के पीछे पड़ी है, एक न एक दिन वह मेरी हत्या करा देगी।’’

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल की टिप्पणी की निन्दा की। गुप्ता ने कहा, ‘‘चार मई को खुद पर थप्पड़ पड़ने से पहले केजरीवाल ने अपने लाइजनिंग अफसर से कहा था कि वह उनके वाहन की सुरक्षा हटा दें। उनका निर्देश रोजनामचे में दर्ज है, जिसका मैंने पूर्व में खुलासा किया था। चुनाव में इस घटना (थप्पड़ मारे जाने) का लाभ उठाने में विफल रहने के बाद केजरीवाल अब कह रहे हैं कि उनका पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करता है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल सुरक्षा जैसे गंभीर मामले को हल्के में ले रहे हैं और मीडिया में बयानबाजी कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि उन्हें अपने पीएसओ पर भरोसा नहीं है और उसकी निष्ठा पर संदेह है तो उन्हें तत्काल इस बारे में पुलिस को अवगत कराना चाहिए था और अपने पीएसओ को हटवा देना चाहिए था।’’ गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। वह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और मीडिया में इस तरह की बयानबाजी कर लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज