लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Interim Bail: केजरीवाल को 'सुप्रीम राहत', विपक्षी नेताओं के आए रिएक्शन

By धीरज मिश्रा | Updated: May 10, 2024 15:02 IST

Arvind Kejriwal Interim Bail: दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दीकेजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान अपने प्रचार कर सकेंगेकेजरीवाल को जमानत मिलने से विपक्षी नेताओं में खुशी की लहर

Arvind Kejriwal Interim Bail:दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम ज़मानत दी। केजरीवाल को मिली इस राहत पर विपक्षी नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया। ममता ने लिखा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिली है। मौजूदा चुनाव के लिहाज से यह काफी मददगार होगा।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी उचित न्याय मिलेगा।

दिल्ली और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि अदालत का फैसला सही है। बीजेपी ने उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की थी। सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे भेजना बीजेपी की नीति है और उन्हें किसी न किसी तरह से चुनाव प्रचार करने से रोकें। यह उनके द्वारा शुरू की गई तानाशाही पर रोक है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूरे देश में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

केजरीवाल की रिहाई पर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालाय में जश्न का माहौल। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे में बांटी मिठाई।

कांग्रेस नेता देवेन्द्र यादव ने कहा कि हम कहते रहे हैं कि बीजेपी और उसके नेताओं ने लोकतंत्र की स्थापनाओं को पिंजरे में बंद कर दिया है। इस वजह से मौजूदा मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया गया। मैं अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना करता हूं। इससे लोगों का विश्वास लोकतंत्र में बढ़ेगा।

पंजाब से आम आदमी पार्टी नेता डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अब हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मैं इस फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। पंजाब के लोग अपने वोटों से करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। हम पंजाब में 13/0 से जीतेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्टप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईदिल्लीAam Aadmi Partyसंजय सिंहराहुल गांधीप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?