लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Interim Bail: बेल तो मिली, हाथ बांध दिए, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत की शर्तें तय की

By धीरज मिश्रा | Updated: May 10, 2024 16:50 IST

Arvind Kejriwal Interim Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यालाय में जश्न का माहौल जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल को लेने के लिए तिहाड़ जेल पहुंच रही हैं सुनीता केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हुए सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है

Arvind Kejriwal Interim Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यालाय में जश्न का माहौल जारी है। अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का आदेश तिहाड़ जेल पहुंच चुका है और वह तिहाड़ से शाम तक रिहा होंगे। लेकिन, केजरीवाल बाहर आने के बाद दिल्ली सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालाय नहीं जाएंगे। दरअसल, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है।

केजरीवाल एक जून तक जेल से बाहर रहेंगे। लेकिन, उन्हें दो जून को एक बार फिर सरेंडर करना होगा। हालांकि, कोर्ट ने जमानत की शर्तें भी तय की है। उन्हें 50 हजार रुपये की जमानत बांड भरना होगा। वह दिल्ली शराब नीति मामले में अपनी भूमिका पर बयान नहीं देंगे। वह आधिकारिक फाइलों पर तब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे जब तक कि जरूरी न हो।

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के दौरान कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं। इसमें कोई शक नहीं, गंभीर आरोप लगाए गए हैं, लेकिन उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. वह समाज के लिए खतरा नहीं है।

तिहाड़ जेल पहुंच रहीं हैं सुनीता केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेने के लिए तिहाड़ जेल पहुंच रही हैं सुनीता केजरीवाल। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वह आज ही दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीसंजय सिंहराघव चड्ढादिल्लीकांग्रेसdelhiCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस