लाइव न्यूज़ :

Delhi Punjab Lok Sabha Election: 'आप' के 18 उम्मीदवार, धुआंधार रैलियां करेंगे केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 10, 2024 15:37 IST

Delhi Punjab Lok Sabha Election: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल से बाहर आने के बाद लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे केजरीवाल दिल्ली की चार, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आप के उम्मीदवार 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है आम आदमी पार्टी

Delhi Punjab Lok Sabha Election:सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिली है। अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से इंडिया गठबंधन के नेताओं में खुशी की लहर है। चूंकि, देश में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं और तिहाड़ जेल में होने की वजह से केजरीवाल बीते तीन चरण के मतदान में प्रचार नहीं कर पाए थे।

हालांकि, अभी चार चरण के मतदान होने बाकी हैं और केजरीवाल अब चार चरणों के लिए प्रचार कर सकेंगे। मालूम हो कि चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। इससे पहले 2 जून को केजरीवाल को फिर से सरेंडर करना होगा। बहरहाल, केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली और पंजाब की लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

इसके लिए पार्टी की ओर से टाइम-टेबल सेट किया जा रहा है। मालूम हो कि इस लोकसभा चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चार सीटों पर मतदान हो चुका है और बाकी 18 सीटों पर मतदान होना है। इसमें दिल्ली की चार सीट, पंजाब की 13 सीट, एक सीट हरियाणा की कुरुक्षेत्र है।

केजरीवाल को बेल पर आप ने प्रेस वार्ता की

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर आप के नेताओं ने दिल्ली स्थित कार्यालाय में प्रेस वार्ता की। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 40 दिनों में अंतरिम जमानत मिलना एक चमत्कार से भी अधिक है। सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से यह भगवान का एक संकेत है कि भारत में जो कुछ भी हो रहा है वह एक बदलाव है। इसकी जरूरत है।

अरविंद केजरीवाल पर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद है और आज वह जेल से बाहर आएंगे। मुझे लगता है कि यह कोई सामान्य बात नहीं है और वह एक बड़े उद्देश्य के लिए जेल से बाहर आ रहे हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीसुप्रीम कोर्टदिल्लीपंजाबभगवंत मानलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो