लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी नहीं थमा विवाद, उपराज्यपाल कर रहे तबादले, दिल्ली सरकार ने फिर लगाई गुहार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 11, 2018 11:24 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राज्यपाल अनिल बैजल मनमानी कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 जुलाईः दिल्ली सरकार ने सेवा मुद्दे पर एकबार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सरकार का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बावजूद उप-राज्यपाल मनमानी कर रहे हैं। यह विवाद सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक उपयुक्त बेंच बनानी चाहिए। कोर्ट ने अगली हफ्ते सुनवाई करने का फैसला किया है। गौरतलह है कि 2014 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही राज्यपाल से विवाद होता रहा है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी राज्यपाल इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि अब ट्रांसफर और पोस्टिंग में उनका नियंत्रण समाप्त हो गया है। 

उप-राज्यपाल ने किए तीन तबादले

उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को दिल्ली के तीन अधिकारियों के तबादले किए थे। सौम्या गुप्ता की जगह संजय गोयल को शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त चंचल यादव को उपराज्यपाल का विशेष सचिव बनाया गया। वंसत कुमार एन को विशेष आयुक्त (व्यापार कर) बनाया गया। 

मनीष सिसोदिया ने लगाया मनमानी का आरोप

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सेवा विभाग दिल्ली सरकार के अधीन आ चुका है। इसके बावजूद उप-राज्यपाल अधिकारियों के ट्रांसफर कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए एकबार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि जनमत के साथ अगर सरकार का गठन हुआ है, तो उसका अपना महत्व है। तीन जजों ने कहा कि एलजी को दिल्ली सरकार की सलाह से काम करना चाहिए। केजरीवाल और एलजी के अधिकारों सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि एलजी दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करें। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनी हुई सरकार के काम में एलजी बाधा नहीं डाल सकते। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट