लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly: 'मुझे गिरफ्तार करेंगे तो एक लाख केजरीवाल पैदा हो जाएंगे', सीएम ने विधानसभा में कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 17, 2024 14:31 IST

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जोरदार हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि आप केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो, उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगेदिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में उन्हें 17 फरवरी को पेश होना थाहमने सरकारी स्कूलों में सुधार किया है और गुजरात, एमपी और यूपी में स्कूलों की हालत खराब है

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जोरदार हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि आप केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हो, उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। उन्होंने कहा कि एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगे तो मेरी भारत माँ की कोख से एक लाख केजरीवाल पैदा हो जाएंगे।

केजरीवाल विधानसभा में 'विश्वास प्रस्ताव' के तहत संबोधन दे रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। मालूम हो कि दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में उन्हें 17 फरवरी को पेश होना था।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। बीजेपी के दबाव के बावजूद वह झुकने वाले नहीं हैं क्योंकि वह ईमानदार हैं। मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि 30 साल से गुजरात में 15 साल से मध्य प्रदेश में और दस साल से यूपी में आपकी सरकार है।

इन राज्यों में 24 घंटे  बिजली उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 24 घंटे बिजली देने का काम आप की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा हमने सरकारी स्कूलों में सुधार किया है और गुजरात, एमपी और यूपी में स्कूलों की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं हारी तो उनकी पार्टी 2029 में देश को भगवा पार्टी से आजादी दिलाएगी। केवल दस वर्षों में आप देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यह संयोग नहीं है कि दो राज्यों में हमारी पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है।

केवल 12 वर्षों में आप एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आज देश में आप बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अरविंद केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव लाने के पीछे की वजह बताई और कहा कि उन्होंने कल भी अपने विधायकों से बीजेपी द्वारा संपर्क किए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पाया कि सात विधायकों से संपर्क किया गया था। उन्होंने कहा कि राजेश गुप्ता ने अपने मामले का जिक्र किया, कुछ दोस्त, कुछ रिश्तेदार आए और कहने लगे कि हम तुम्हें पैसे देंगे, मंत्री पद देंगे, अमित शाह से मिलवाएंगे वगैरह-वगैरह।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालDelhi Assemblyमोदी सरकारप्रवर्तन निदेशालयBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए