लाइव न्यूज़ :

"जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम...", अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बीजेपी ने कसा तंज, मांगा इस्तीफा

By अंजली चौहान | Updated: September 13, 2024 13:15 IST

Arvind Kejriwal Bail Order LIVE: आप नेता पर और कटाक्ष करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आप के 'जमाती क्लब' में अब एक और सदस्य अरविंद केजरीवाल जुड़ गए हैं।

Open in App

Arvind Kejriwal Bail Order LIVE: आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार को जमानत मिलते ही भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल से इस्तीफे की मांग कर दी है। तत्काल इस्तीफा मांगते हुए बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है। 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आईना दिखाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी है।"

गौरव भाटिया ने कहा, "दिल्ली के सीएम को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए... अरविंद केजरीवाल जेल वाले सीएम से बेल वाले सीएम बन गए हैं।"

सीएम केजरीवाल के जेल से जमानत मिलते ही बीजेपी एक तरफ से हमलावर हो गई है। गौरव भाटिया समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी आप नेता को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, "हालांकि, अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उनमें नैतिकता का एक कण भी नहीं बचा है। अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है और इसके बावजूद वे संवैधानिक पद पर बैठे हैं। 'भ्रष्टाचार युक्त, सीएम अभ्युक्त' कहना गलत नहीं होगा।"

आप नेता पर और कटाक्ष करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आप के 'जमाती क्लब' में अब एक और सदस्य अरविंद केजरीवाल जुड़ गए हैं। आप नेताओं को सुप्रीम कोर्ट का फैसला ध्यान से पढ़ना चाहिए। कोर्ट ने साफ कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पूरी तरह से कानूनी थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालGaurav Bhatiaसुप्रीम कोर्टदिल्लीआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र