लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, कहा-लोगों को अनपढ़ रखो और पकौड़े बिकवाओ

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2018 08:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पकौड़े वाले बयान पर सीएम केजरीवाल के हमले के बाद आप ने भी विरोध किया और फरीदाबाद में आप नेता धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में युवाओं ने पकौड़े बेचकर अपना रोष प्रकट किया। 

Open in App

पकौड़ा पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है और इस पर लगातार राजनीति हो रही है। अब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस राजनीति में कूद पड़े हैं और ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और युवाओं को अशिक्षित बनाए रखने पर सवाल उठाए।

उन्होंने ट्वीट किया 'आम आदमी पार्टी लोगों को अच्छी शिक्षा देकर डाक्टर, इंजीनियर, वकील बनाती है। भाजपा का भारत का सपना है - लोगों को अनपढ़ रखो और पकौड़े बिकवाओ।' 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पकौड़े वाले बयान पर सीएम केजरीवाल के हमले के बाद आप ने भी विरोध किया और फरीदाबाद में आप नेता धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में युवाओं ने पकौड़े बेचकर अपना रोष प्रकट किया। 

विरोध के दौरान आप नेता ने कहा कि यह वही भाजपा सरकार है, जिसने चुनावों में वादा किया था कि एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे और आज वह युवाओं को पकौड़े बेचने की बात बोल रही है। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे युवाओं से पकौड़े बिकवाना चाहते हैं। पकौड़े बेचना कोई गलत काम नहीं है, मगर देश के पढ़े-लिखे युवा पकौड़े बेचें यह गलत है। जिन युवाओं के हाथ में देश की कमान होनी चाहिए, उन्हें  पकौड़े तलना शोभा नहीं देता।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के बयान पर लगातार विरोधी राजनीतिक पार्टियां अपना रोष जता रही हैं। पकौड़ा बनाने के बयान का मुद्दा सड़क से लेकर संसद गूंजा। इस दौरान कांग्रेस ने कई जगहों पर पकौड़ा तलकर अपना विरोध जाहिर किया।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीबीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो